Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….

    April 30, 2026

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    April 29, 2026

    विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित-प्रतिभावान छात्रो को किया गया पुरस्कृत…

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पंजीयन पोर्टल के पहले ही गिरदावरी पोर्टल लाक-पी एम आशा योजना का लाभ लेने से किसान वंचित
    Blog

    पंजीयन पोर्टल के पहले ही गिरदावरी पोर्टल लाक-पी एम आशा योजना का लाभ लेने से किसान वंचित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 4, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पंजीयन पोर्टल के पहले ही गिरदावरी पोर्टल लाक-पी एम आशा योजना का लाभ लेने से किसान वंचित

    आरंग । प्रदेश के रबी दलहन – तिलहन उत्पादक किसानों को निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये पी एम आशा योजना का लाभ लेने से अनेकों किसान वंचित हो गये हैं । इसका कारण किसान पंजीयन पोर्टल के पहले ही गिरदावरी पोर्टल को लाक कर दिया जाना है । किसान पंजीयन हेतु शासन ने अंतिम तिथि बीते 31 मार्च निर्धारित किया था लेकिन इसके पहले ही गिरदावरी पोर्टल विभागीय तालमेल न होने की वजह से बीते 26 मार्च से बंद हो गया है जिसके चलते क्राप सर्वे का इन्द्राज नहीं हो पा रहा । ज्ञातव्य हो कि केंद्र सरकार ने किसानों का आय बढ़ाने , फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और संकटग्रस्त बिक्री को रोकने के उद्देश्य से किसानों के हित में विभिन्न दलहन – तिलहन फसलों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान जिसे संक्षेप में पी एम आशा योजना बनायी है । प्रदेश के कृषि विभाग ने पहले एकीकृत किसान पोर्टल में ऐसे किसानों के पंजीयन हेतु बीते 01 दिसंबर से बीते 28 फरवरी की तिथि व क्राप सर्वे रिपोर्ट इन्द्राज हेतु गिरदावरी पोर्टल 25 मार्च तक खुला रखने का निर्णय लिया था । इसी बीच कृषि संचालक व विभिन्न जिलाधीशों द्वारा डिजीटल क्राप सर्वे का डाटा तकनीकी त्रुटि के कारण अपडेट नहीं हो पाने के फलस्वरूप संबंधित पोर्टल पर कृषक पंजीयन का ‌रकबा/ खसरा का प्रविष्टि नहीं हो पाने की जानकारी देते हुये किसान पंजीयन की समयावधि बढ़ाने की मांग किये जाने पर किसान पंजीयन की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गयी पर राजस्व विभाग द्वारा किये जाने वाले क्राप सर्वे ( गिरदावरी ) का इन्द्राज ‌का निर्धारित तिथि विभागीय लापरवाही के चलते पूर्ववत् 25 मार्च ही रह गया । इसकी वजह से खासकर 26 से 31 मार्च तक पंजीयन कराने वाले किसानों का डिजीटल क्राप सर्वे का डाटा इन्द्राज नही हो पाने की जानकारी देते हुये किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , कृषि मंत्री रामविचार नेताम , प्रमुख सचिव विकासशील व मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को मेल से ज्ञापन भेज गिरदावरी पोर्टल आगामी 15 अप्रैल तक रबी उत्पादक किसानों के व्यापक हित में पुनः खुलवाने की मांग ‌की है ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….

    April 30, 2026

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    April 29, 2026

    विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित-प्रतिभावान छात्रो को किया गया पुरस्कृत…

    April 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….

    Vinod GuptaApril 30, 2026

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.