Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विकास कार्यो की सौगात-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया ₹106लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
    Blog

    विकास कार्यो की सौगात-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया ₹106लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 4, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विकास कार्यो की सौगात-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया ₹106लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

    Oplus_131072

    आरंग। जनपद पंचायत आरंग।के ग्राम पंचायत खमतराई में प्रदेश की भाजपा सरकार ‘सुशासन’ और ‘सबका साथ-सबका विकास’ के ध्येय के मूल मंत्र के साथ शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विकास कार्यों की सौगात दी और खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने खमतराई में 1 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।, जिसमें अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवन एवं कंप्यूटर सह सहायक उपकरण, 200 टन क्षमता के खाद गोदाम, चेक डैम, गौठान तालाब में पचरी निर्माण, शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण, सी सी रोड मंडी बोर्ड , साथ ही, उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत लोधी पारा में मंगल भवन निर्माण अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से होने वाले नए कार्यों का विधि-विधान से भूमिपूजन कर क्षेत्र की प्रगति को नई गति दी।विकास कार्यों की सौगात देने के पश्चात, मंत्री ने ‘खमतराई प्रीमियर लीग’ (रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता) का शानदार शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।जनसभा को संबोधित करते हुए गुरु खुशवंत साहेब ने अपनी चिरपरिचित शैली में कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में “साय-साय विकास” हो रहा है। उन्होंने प्रमुख उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर अपना वादा निभा रही है।अब किसानों को धान की राशि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा; गांव में ही ‘अटल डिजिटल केंद्र’ के माध्यम से भुगतान की सुविधा मिलेगी।प्रदेश सरकार हर वर्ग की समस्या के त्वरित समाधान के लिए संकल्पित है और पिछले ढाई वर्षों में विकास हर कोने तक पहुंचा है।साथ ही आओ खेल खेले इंडोर गेम्स का कैरम खेलकर भव्य शुभारम्भ किया गया!खमतराई आगमन पर ग्रामवासियों ने मंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रामीणों के स्नेह से गदगद होकर उन्होंने कहा कि जनता का यही विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में खमतराई और पूरे आरंग क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
    इस अवसर पर हनुमान समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल साहू एवं समिति सदस्यों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में लोक बयार गंगा प्रसाद साहू का रात्रिकालीन संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम मे जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू, अभिषेक (बाबी )कश्यप उपाध्यक्ष सहकारी समिति केंद्रीय बैंक रायपुर, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन,जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर,जनपद उपाध्यक्ष रवींद्र( रिंकू) चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, पार्षद नरेंद्र लोधी व संतोष लोधी, राकेश सोनकर, वरिष्ठ गण के के भारद्वाज,गणेश साहू,चंद्रशेखर साहू,संतोष चंद्राकर,लोकनाथ साहू,आदि एवं सरपंच सती बिशन लहरी , कोमन नारायण साहू, पूनमचंद साहू,उपचारपंच ज्ञानचंद लोधी,पंच गण मोहित साहू, करुणायादव,सुमति साहू, जितेंद्र साहू,सियाराम साहू, ताराचंद साहू, फ़ेरूराम लोधी, कुमारी लोधी,गोदावरी साहू, प्रमिला साहू,मिथिला लोधी, रामकुमार लोधी एवं गणमान्य चिंताराम बेलगहे, डा आजूराम साहू,सीताराम साहू ,चैतराम साहू , रेखा साहू, कवित्री यादव, गुलाब यादवतुलसी स्व- सहायता समूह , ललिता साहू, रेखा साहू, राधा साहू मितानिन, संकुल समन्वयक हरीश दीवान आदि एवं संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव एवं भूषण जलक्षत्रि ने किया तथा ग्राम पंचायत सचिव कल्याण डहरिया,रोजगार सहायक अश्विनी साहू, कोमन नारायण साहू शाला विकास समिति हाई स्कूल खमतराई, कीर्ति साहू वी. एल. ई. ,लोमश साहू,विनोद यादव ,सनद कुमार साहू, सीता राम साहू, सुखदेव लोधी, भागवत साहू,बलराम साहू, गुलाब यादव,देवराज लाखे, शैलेन्द्र लोधी अध्यक्ष लोधी समाज, टूकेश्वर लोधी, मानिक राम साहू,अश्ववन यादव, हीरालाल साहू, टोमन यादव, बलराम साहू, प्रेमलाल साहू अध्यक्ष हनुमान समिति, तुकाराम साहू,सियाराम साहू, विवेक साहू, संजू साहू, हितेश साहू, मानिक राम साहू आदि एवं माताओं ,बड़े बुजुर्ग ,शिक्षक बंधु तथा युवाओं की उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202688 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.