विधायक मोती लाल साहू का मंत्री कार्यालय में हुआ आत्मीय स्वागत-कार्यकर्ताओ का इस विषय पर किया मार्गदर्शन…

आरंग। आज आरंग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के कार्यालय में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू का आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया गया।केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने 06 अप्रेल को बीजेपी स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मोतीलाल साहू ने भी उपस्थित बीजेपी आरंग मंडल बूथ प्रमुखों तथा कार्यकर्ताओ को डबल इंजन भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। 06 अप्रेल बीजेपी के स्थापना दिवस तथा 14 अप्रेल को बाबा साहेब आंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता साहू सहित पार्षद गण,भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग




