Blog

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी-केंद्रीयकृत मूल्यांकन केंद्रों का हुआ सघन निरीक्षण

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी-केंद्रीयकृत मूल्यांकन केंद्रों का हुआ सघन निरीक्षण

आरंग | बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आज बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के मार्गदर्शन में आरंग विकासखंड के 06 केंद्रीयकृत मूल्यांकन केंद्रों का विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन ने औचक निरीक्षण किया । इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मूल्यांकन की प्रगति देखी तथा भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षकों के लिए की गई सुविधाओं की भी पड़ताल करते हुए पेयजल व्यवस्था, कूलर पंखे ,प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।मूल्यांकन की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षकों को मोबाइल साइलेंट मोड पर रखने और पूरी गोपनीयता बरतने को कहा गया।संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक संकुल से मूल्यांकनकर्ताओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य हो।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मूल्यांकन कार्य पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही संपादित किया जाए।इस निरीक्षण के दौरान मूल्यांकन केंद्राध्यक्ष सरोजनी केरकेट्टा, श्रीराम बंडारू , पी. एस. एक्का, गणेशराम मिरी, अनीता कुंती लकड़ा, पटले सर सहित संकुल समन्वयक ओंकार वर्मा,प्रहलाद शर्मा ,हरीश दीवान, मनोज मुछावर , नूतन मंडले ,सुदर्शन दास, राजेंद्र देवांगन ,प्रदीप चंद्राकर,संतोष नौरंगे, पोखन साहू,विक्की करमेले आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button