Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026

    पवित्र श्रावण मास के अवसर पर जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बुधवार को होगा भव्य दुग्धाभिषेक

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»LPG गैस के सप्लाई में हो रही गड़बड़ी और अव्यवस्थाओ को लेकर हुई बैठक-नगर पालिका अध्यक्ष ने एजेंसी मालिक को लगाई कड़ी फटकार-तत्काल व्यवस्था सुधांरने दिये निर्देश…
    Blog

    LPG गैस के सप्लाई में हो रही गड़बड़ी और अव्यवस्थाओ को लेकर हुई बैठक-नगर पालिका अध्यक्ष ने एजेंसी मालिक को लगाई कड़ी फटकार-तत्काल व्यवस्था सुधांरने दिये निर्देश…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 1, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    LPG गैस के सप्लाई में हो रही गड़बड़ी और अव्यवस्थाओ को लेकर हुई बैठक-नगर पालिका अध्यक्ष ने एजेंसी मालिक को लगाई कड़ी फटकार-तत्काल व्यवस्था सुधांरने दिये निर्देश…

    आरंग। एल पी जी गैस की सप्लॉई के चलते नागरिको को हो रही दिक्कत को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने आज नगर पालिका में सभी पार्षदों और खाद्य निरीक्षक की उपस्थिति में गिरजा गैस एजेंसी के मालिक हिमांश ठाकुर के साथ बैठक कर नगर में गैस टंकी के सप्लाई में हो रही गड़बड़ी और अव्यवस्थाओ को लेकर कड़ी फटकार लगाई।बैठक में हिमांश सिंह ठाकुर ने बताया कि गिरजा गैस एजेंसी के संचालन में हस्ताक्षेप करने वाले संतोष सिंह ठाकुर उनके आर्थिक भागीदार होने के साथ प्रबंधकीय भागीदार भी है। हिमांश सिंह ठाकुर से होम डिलीवरी के संबंध में पूछे जाने पर उनके द्वारा यह कबूल किया गया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजन उज्ज्वला गैस कनेक्शन के संबंध में पूछे जाने पर उनके द्वारा इस संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दिया गया। बैठक में उन्होंने बताया कि गोदाम में व्यवस्था कि कमी है जैसे फायर फाइटिंग, रेत इत्यादि उपलब्ध नही है साथ ही एजेंसी के सामने एवं गोदाम में हितग्राहियों कि भीड़ रहती है उनके लिए किसी प्रकार के शेड या पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध नहीं किया गया है। बैठक में पार्षद और जनप्रतिनोधियों ने बताया कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार किया जाता ऐसे में आम जनता से क्या व्यवहार किया जाता होगा इसका अनुमान लगाया जा सकता है। गैस एजेंसी के कर्मचारी इला दुबे ने भी संतोष सिंह ठाकुर को उक्त गैस एजेंसी में आर्थिक भागीदार एवं प्रबंधकीय भागीदार होने की पुष्टि की है। बैठक में चर्चा के दौरान यह पाया गया कि वह गैस एजेंसी में कर्मचारियों की कमी है जिसके कारण हितग्राहियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। उक्त गैस एजेंसी के प्रोपराइटर हिमांश सिंह ठाकुर द्वारा बैठक के दौरान फील्ड ऑफिसर शांतनु रॉय को मोबाइल में संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु उनका कॉल रिसीव नहीं किया गया। नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉक्टर संदीप जैन ने हितग्राहियों हेतु सुविधा के विस्तार एवं गैस सप्लॉई की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के संबंध में चर्चा करने हेतु फील्ड ऑफिसर शांतनु रॉय को मोबाइल में संपर्क कर उन्हें सारी समस्याओं से अवगत कराया की गैस एजेंसी से गोदाम की दुरी का अधिक होना, गोदाम में किसी प्रकार की व्यवस्था का न होना, मुलभुत आवश्यकता पानी या शेड, अग्निशमन की व्यवस्था नही होना तथा गैस एजेंसी में कर्मचारियों की कमी के कारण होम डिलीवरी का पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाने के कारण अव्यवस्था हो गई है । उन्होंने इन अव्यवस्थो को दूर करने तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग द्वारा बैठक का पंचनामा तैयार कर उच्च अधिकारियो को प्रेषित किया जा रहा है साथ उन्होंने भी व्यवस्था में तुरन्त सुधार के निर्देश दिए है। बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले पार्षद गण नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी,विरेन्द्र कड़रा, पुष्कर साहू, शरद गुप्ता, खिलावन निषाद, समीर गोरी, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, तोषण साहू, खिलेश धुरंधर, राकेश सोनकर,बीजेपी मंडल देवनाथ साहू, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, पूर्व पार्षद सुशील जलक्षत्री, तुलाराम साहू सहित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026

    पवित्र श्रावण मास के अवसर पर जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बुधवार को होगा भव्य दुग्धाभिषेक

    August 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    Vinod GuptaAugust 25, 2026131 Views

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.