अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम प्रदेश स्तरीय आयोजन-इन उत्कृष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित

दुर्ग।15 मार्च 2026 को एमपी हॉल, दुर्ग में जोन क्रमांक 03 के महिला संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दुर्ग-भिलाई, आरंग, धमतरी, रायपुर, धमधा, नयापारा, राजिम एवं महासमुंद इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई।इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दुर्ग-भिलाई इकाई की कुमारी टिम्सी गुप्ता ने स्वागत नृत्य (क्लासिकल) प्रस्तुत कर मन मोह लिया। आरंग इकाई द्वारा “नारी शक्ति” थीम पर प्रस्तुति एवं धमतरी इकाई द्वारा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर चारों जोनों की प्रत्येक इकाई से उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।जिसमे जोन 01 से सुश्री सीता गुप्ता , श्रीमती सुधा गुप्ता,जोन 02 से डॉ संगीता गुरुगोस्वामी , रेणु गुप्ता शारदा गुप्ता ,ममता गुप्ता ,दिव्या गुप्ता ,श्वेता गुप्ता ,सुमन गुप्ता ,रश्मि गुप्ता जोन 03 से मंजू गुप्ता ,सविता गुप्ता,गीता गुप्ता ,सुषमा गुप्ता ,प्रगति गुप्ता ,मंजुलता गुप्ता ,काजल गुप्ता ,अर्चना गुप्ता,जोन 04 से भारती गुप्ता ,पूजा गुप्ता ,उषा गुप्ता ,गीतिका गुप्ता ,पुष्पलता गुप्ता सम्मलित है।इस अवसर पर रायपुर, राजिम, धमतरी, नयापारा एवं धमधा इकाइयों द्वारा हेल्थ कैंप, पारंपरिक लोक संस्कृति, वेशभूषा एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाकर कार्यक्रम को और विशेष आकर्षक रूप दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती आरती गुप्ता (प्रदेश प्रतिनिधि ), श्रीमती सोमी गुप्ता (जोन सचिव), श्रीमती रश्मि गुप्ता (दुर्ग-भिलाई अध्यक्षा), श्रीमती सविता गुप्ता (दुर्ग-भिलाई सचिव) द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता (प्रदेश संरक्षक) अशोक नारायण गुप्ता (रायपुर गढ़ संरक्षक), डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता (अध्यक्ष), अनिल कुमार गुप्ता (दुर्ग-भिलाई अध्यक्ष)ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा कर समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में समस्त जोन महिला पदाधिकारी संरक्षिका गायत्री गुप्ता उपाध्यक्षा शशिकिरण गुप्ता , अमिता गुप्ता ,कोषाध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता, सचिव सोमी गुप्ता, सहसचिव शीला गुप्ता , सांस्कृतिक सचिव सुषमा गुप्ता एवं चंद्रलेखा गुप्ता एवं।उषाकिरण गुप्ता जोन सलाहकार के रूप में उपस्थित रही।

साथ में रायपुर जोन के आठो इकाई के अध्यक्षा श्रीमती नीता गुप्ता ,कर्णिका गुप्ता ,सुनीता गुप्ता,रश्मि गुप्ता ,गीता गुप्ता ,प्रगति गुप्ता ,भावना गुप्ता ,सरिता गुप्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल रही। इस गरिमामय आयोजन में जोन क्रमांक 01, 02 एवं 04 को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योत्सना गुप्ता (जोन 1 अध्यक्षा), श्रीमती पद्मिनी गुप्ता (जोन 2 अध्यक्षा),श्रीमती कविता गुप्ता (जोन 4 अध्यक्षा), श्रीमती दीपशिखा गुप्ता (जोन 3 अध्यक्षा) एवं शीला गुरुगोस्वामी उपस्थित थी।जोन क्रमांक 03 महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती दीपशिखा गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
विनोद गुप्ता-आरंग


