Blog

कॉम्बिंग गश्त के दौरान आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-गांजा विक्रेता गिरफ्तार-अड्डेबाजों पर भी शिकंजा-वारंटियों की तामिली व 20 चालानी कार्यवाही

कॉम्बिंग गश्त के दौरान आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-गांजा विक्रेता गिरफ्तार-अड्डेबाजों पर भी शिकंजा-वारंटियों की तामिली व 20 चालानी कार्यवाही की गई

आरंग।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आरंग पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं अड्डेबाजी चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान देवारपारा आरंग क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्यवाही के दौरान आरोपी लालू देवार पिता हजामत देवार (34 वर्ष) निवासी देवारपारा आरंग को अवैध रूप से गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं 550 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

लंबित मामलों में कार्यवाही करते हुए 03 गिरफ्तारी वारंट और 01 स्थायी वारंट की तामिली भी की। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 20 चालानी कार्यवाही की गई।इसी क्रम में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अड्डेबाजी कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत कुल 09 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई, जिनमें खूबचंद चंद्राकर (ग्राम बोडरा), चंदन देवांगन (रायपुर), डेमन साहू (मठपुरैना रायपुर), लुकेश कुमार साहू (बरछा), संतु देवांगन (शास्त्री नगर अकोली रोड आरंग), सूरज देवार (इंदिरा चौक आरंग), मदन कुमार साहू (महामाया पारा आरंग), हेमंत सोनकर (ब्लॉक कॉलोनी आरंग) तथा मयाराम चंद्राकर (शास्त्री नगर आरंग) शामिल हैं।आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button