Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    श्री राम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन समिति का हुआ पुनर्गठन-अब सर्व सनातनी समाज के बैनर तले होगा ये आयोजन…

    May 4, 2026

    आरंग तहसील ग्राम पटेल संघ का गठन-ये बने अध्यक्ष…

    May 2, 2026

    बागबाहरा जनपद पंचायत में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की पहल, निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर में 26 हितग्राही चिन्हांकित

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-16 मार्च को नगर बंद और पालिका कार्यालय में ताला बंदी का ऐलान
    Blog

    बड़ी खबर-16 मार्च को नगर बंद और पालिका कार्यालय में ताला बंदी का ऐलान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-16 मार्च को नगर बंद और पालिका कार्यालय में ताला बंदी का ऐलान

    आरंग।नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद के अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा पिल्ले की कार्यप्रणाली के विरोध में 16 मार्च को नगर बंद और नगर पालिका कार्यालय में ताला बंद करने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने 11 मार्च को जिला कलेक्टर रायपुर को लिखित सूचना भी प्रेषित की है।अध्यक्ष चतुर्वेदी ने पत्र में उल्लेख किया है कि नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा मनमानी एवं तानाशाहीपूर्ण कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है। साथ ही प्रशासनिक अनियमितताओं, राजस्व हानि, मूलभूत नागरिक सुविधाओं की उपेक्षा तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ अमर्यादित व्यवहार जैसे आरोप लगाए गए हैं।उन्होंने बताया कि इन सभी विषयों को लेकर 12 फरवरी 2026 को जिला कलेक्टर रायपुर को विस्तृत लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें सात दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था। शिकायत की प्रतिलिपि संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर तथा संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर संभाग को भी भेजी गई थी।इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने से नगर के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ गई है।इसी के विरोध में 16 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे नगर पालिका कार्यालय में एक दिवसीय ताला बंद और नगर बंद किया जाएगा। इसके बाद उसी दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की भी घोषणा की गई है।अध्यक्ष चतुर्वेदी ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन से कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया है।इस संबंध में थाना प्रभारी मंदिर हसौद सहित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों को भी सूचना की प्रतिलिपि भेजी गई है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    श्री राम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन समिति का हुआ पुनर्गठन-अब सर्व सनातनी समाज के बैनर तले होगा ये आयोजन…

    May 4, 2026

    आरंग तहसील ग्राम पटेल संघ का गठन-ये बने अध्यक्ष…

    May 2, 2026

    बागबाहरा जनपद पंचायत में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की पहल, निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर में 26 हितग्राही चिन्हांकित

    May 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    श्री राम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन समिति का हुआ पुनर्गठन-अब सर्व सनातनी समाज के बैनर तले होगा ये आयोजन…

    Vinod GuptaMay 4, 2026

    श्री राम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन समिति का हुआ पुनर्गठन-अब सर्व सनातनी समाज के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.