स्थानीय परीक्षा के समय में संशोधन की मांग-इन्होंने सौंपा ज्ञापन

आरंग।स्थानीय परीक्षा कक्षा 09 वी एवं 11 वी 2026 के समय में परिवर्तन करने बाबत छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रांतीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ कर्म.अधि. फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन बीईओ आरंग को ज्ञापन सौंपा।ज्ञात हो कि जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा जारी समय सारणी में इन परीक्षाओं का आयोजन 25 मार्च से समय दोपहर एक बजे से चार बजे के बीच रखा गया है ,अतः मार्च अप्रेल में पड़ने वाली भीषण गर्मी व झुलसाने वाली लू के प्रकोप को ध्यान में रखते उक्त परीक्षाओ का समय सुबह 08से 11 बजे के बीच रखने की मांग की है ,जिसे बीईओ आरंग दिनेश शर्मा ने त्वरित संज्ञान में लेते हुवे पत्र उच्च कार्यालय को प्रेषित किया है ।इस अवसर प्रांतीय सचिव दिलीप राहंगडाले सहित केशव डहरिया,प्राचार्य विनोद चंद्राकर,शैलेन्द्र शुक्ल, प्रफुल्ल मांझी,अरविंद वैष्णव, नितिन मिश्रा,पी डी मानिकपुरी, अनुर त्रिवेन्द्र की उपस्थिति रही।
विनोद गुप्ता-आरंग


