Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    May 5, 2026

    आरंग तहसील का पहला ‘सुशासन तिहार सम्पन्न’-इतने आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के तहत आज फिंगेश्वर के सेम्हरतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के इस प्रस्ताव का पक्ष विपक्ष के सभी पार्षदों ने मेज थपथपा के किया स्वागत-प्रस्ताव हुआ सर्वसम्मति से पारित
    Blog

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के इस प्रस्ताव का पक्ष विपक्ष के सभी पार्षदों ने मेज थपथपा के किया स्वागत-प्रस्ताव हुआ सर्वसम्मति से पारित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के इस प्रस्ताव का पक्ष विपक्ष के सभी पार्षदों ने मेज थपथपा के किया स्वागत-प्रस्ताव हुआ सर्वसम्मति से पारित

    आरंग।नगर पालिका परिषद आरंग की सामान्य परिषद की बैठक में आरंग को नशामुक्त बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने होली पर्व में नगर में हुए हत्या जैसे अप्रिय घटना के मद्देनजर आरंग को नशे की बुराई से मुक्त करने के दृढ संकल्प के साथ आरंग नगर को अवैध शराब मुक्त बनाये जाने हेतु प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित पक्ष विपक्ष के सभी पार्षदों ने एक मत से सहमति प्रदान करते हुए कहा कि परिषद् द्वारा इस दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाए ताकि ऐसे अपराधों में अंकुश लगे।डॉ संदीप जैन ने प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के चौक-चौराहों, पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि शहर में नशे पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।डॉ. जैन ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए इस बुराई को समाप्त करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है।आप सभी पार्षदों के सहयोग से एक कार्य योजना बना कर आने वाले समय में नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में महिलाओं का चयन कर उन्हें वार्ड स्तर पर निगरानी समिति बनाई जाएगी जो अपने-अपने वार्डों में नशे से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखेंगी और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन को इसकी जानकारी देंगी।उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। स्कूलों और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि वे इस बुराई से दूर रह सकें।सामान्य परिषद की बैठक में इस विषय पर विस्तृत चर्चा के बाद पक्ष और विपक्ष दोनों की सहभागिता से नशामुक्त आरंग बनाने का यह निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से आरंग को नशामुक्त बनाने का यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    May 5, 2026

    आरंग तहसील का पहला ‘सुशासन तिहार सम्पन्न’-इतने आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के तहत आज फिंगेश्वर के सेम्हरतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

    May 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    Vinod GuptaMay 5, 2026

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.