ब्राह्मण समाज युवा मंच आरंग विधानसभा की बैठक सम्पन्न-ये बने अध्यक्ष

आरंग।सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच आरंग क्षेत्र की बैठक संपन्न हुई जिसमें पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रभारी एवं प्रदेश संगठन सचिव (युवा मंच, छत्तीसगढ़) राजपुरोहित अविनाश शर्मा के नेतृत्व में आरंग क्षेत्र के युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरंग क्षेत्र के सर्व ब्राह्मण समाज के अनेक युवा उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आरंग क्षेत्र की कार्यकारिणी का प्रारंभिक गठन किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में सुदीप मिश्रा (आरंग), सोमेश चौबे (आरंग), प्रसन्न शर्मा (आरंग) एवं प्रखर शर्मा (आरंग) को दायित्व प्रदान किया गया। सलाहकार समिति में सूरज शर्मा (अमेरी) एवं आलोक शर्मा (आरंग) को शामिल किया गया। संगठन की कार्यकारिणी में अध्यक्ष-आयुष्मान शर्मा (बड़गांव), उपाध्यक्ष-अभिजीत शर्मा (आरंग), सचिव-आयुष दुबे (डिहारी), सह सचिव-आयुष तिवारी (आरंग), कोषाध्यक्ष-सौम्य शर्मा (आरंग), सोशल मीडिया प्रभारी-मयंक दुबे।
विनोद गुप्ता-आरंग


