08 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर यहां खेली जायेगी फूलों की होली….

आरंग। श्री राधा कृष्ण मंदिर आरंग में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली महोत्सव बुधवार को रंगगुलाल, फ़ागगीत, डोल, नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट के सर्वराकार सावन शुक्ला ने बताया कि 8 मार्च 2026, रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर फूलों की होली, फाग गीत के साथ दोपहर 03 बजे से शाम 07 बजे तक किया गया है, तदोपरांत महाआरती पूजा और प्रसाद वितरण किया जायेगा। जिसमें सभी नगरवासी व श्रद्धालु जन श्री राधाकृष्ण जी के साथ फूलों की होली खेलने, फाग गीत में शामिल होंने आमंत्रित किया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



