Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बजट में आरंग को मिली विकास की बड़ी सौगात-रेलवे अंडर ब्रिज व 03 किमी फोरलेन निर्माण कार्य स्वीकृति
    Blog

    बजट में आरंग को मिली विकास की बड़ी सौगात-रेलवे अंडर ब्रिज व 03 किमी फोरलेन निर्माण कार्य स्वीकृति

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 1, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बजट में आरंग को मिली विकास की बड़ी सौगात-रेलवे अंडर ब्रिज व 03 किमी फोरलेन निर्माण कार्य स्वीकृति

    Oplus_131072

    आरंग। नगर के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के बजट 2026-27 में आरंग नवापारा (रा. मार्ग-20) स्थित आरंग रेलवे स्टेशन के निकट वाल्टेयर लाइन लेवल क्रॉसिंग (आर.व्ही.-24) पर आरओबी/आरयूबी (रेलवे ओवरब्रिज/अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे लंबे समय से जाम और दुर्घटना की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।उल्लेखनीय है कि उक्त प्रस्ताव नगर पालिका परिषद की प्रथम बैठक 30 अप्रैल 2025 को पारित कर शासन को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया था। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप अब इसे राज्य बजट में शामिल कर मंजूरी दी गई है। रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर ब्रिज निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।इसी क्रम में बद्रीप्रसाद कॉलेज चौक से पंचमुखी महादेव मंदिर तक एसएच-20 मार्ग पर लगभग 3 किलोमीटर फोरलेन निर्माण कार्य को भी बजट में स्वीकृति मिली है। यह मार्ग शहर का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन भारी वाहनों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों का आवागमन होता है। फोरलेन बनने से यातायात दबाव कम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा शहर के सौंदर्यीकरण और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप एवं सभी भाजपा पार्षदों ने इन महत्वपूर्ण स्वीकृतियों को आरंग की जनता की जीत बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के प्रति आभार व्यक्त किया है।डॉ. संदीप जैन तथा सभी बीजेपी पार्षदों ने कहा कि आरंग नगर को सुनियोजित एवं आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर तय समय-सीमा में पूर्ण होगा। साथ ही नगर के अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए भी शासन स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं।नगरवासियों ने भी बजट में मिली इन सौगातों का स्वागत करते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने की मांग की है, ताकि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सके। कुल मिलाकर, आगामी समय में आरंग शहर विकास की नई इबारत लिखने की ओर अग्रसर दिखाई दे रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Vinod GuptaJune 27, 2026125 Views

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.