Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण-प्राकृतिक आपदाओं की आशंका-आइये जाने विविध राशियों पर ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव
    Blog

    वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण-प्राकृतिक आपदाओं की आशंका-आइये जाने विविध राशियों पर ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 23, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण-प्राकृतिक आपदाओं की आशंका-आइये जाने विविध राशियों पर ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव

    आरंग। ज्योतिषाचार्य पं.अजीत कमलनारायण शर्मा ने बताया कि यह इस वर्ष का प्रथम तथा विक्रम संवत2082 का अंतिम चंद्रग्रहण है।यह खंडग्रास चंद्रग्रहण फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा दि.03-03-26 मंगलवार के दिन होगी जब चंद्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में सिंह राशि मे केतु के साथ विराजमान होंगे।
    ग्रहण का सूतक काल(रायपुर दृक गणना अनुसार)3 मार्च को प्रातः 09:07 से आरंभ होगा,ग्रहण स्पर्श सायं 06:07 पर चन्द्रोदय के साथ और मोक्ष सायं 06:47 पर होगा।ग्रासमान की पूर्ण अवधि 40 मिनट की होगी।यह भारत में दृश्य एवं मान्य होगा।भारत में दृश्य होने के कारण सभी मंदिर देवालय भी सूतक के कारण पट बन्द होंगे।विविध राशियों पर ग्रहण का प्रभाव–ग्रहों की स्थिति के अनुसार यह ग्रहण मेष-चिंता,वृषभ-कलह,वृश्चिक- यश,मिथुन तुला और मीन को सुख एवं लाभ,कर्क सिंह और कन्या को हानि एवं घात,धनु को मानहानि,मकर और कुम्भ को कष्ट होगा।ध्यान देने योग्य यह है कि ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र तथा सिंह राशि में हो रहा है, अतः इस नक्षत्र एवं राशि के जातकों को ग्रस्तोदय ग्रहण का विशेष रूप से अशुभ एवं कष्टकारी होगा।जिस राशि के लिए ग्रहण का फल अशुभ कहा गया है, उसे यथाशक्ति जप-पाठ, ग्रह-राशि (चन्द्रमा एवं राशिस्वामी सूर्य की) एवं दानादि द्वारा अशुभ प्रभाव को क्षीण किया जाता है। इसके अतिरिक्त ग्रहण उपरान्त औषधि स्रान करने से भी अनिष्ट की शान्ति होती है। जिस राशि में ग्रहण होता है उस राशि वाले को उपाय अवश्य करना चाहिए।प्राकृतिक आपदाओं की आशंका-आचार्य अजीत अनुसार चंद्र ग्रहण की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का समय से ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा। इसमें भूकंप, बाढ़, सुनामी, विमान दुर्घटनाएं का संकेत मिल रहे हैं।प्राकृतिक आपदा में जनहानि कम ही होने की संभावना है।फिल्म एवं राजनीति से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में तेजी आएगी। बीमारियों में कमी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आय में इजाफा होगा। वायुयान दुर्घटना होने की संभावना। पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा तथा आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे। सत्ता संगठन में बदलाव होंगे। पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा। आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Vinod GuptaJune 27, 2026127 Views

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.