Blog

लोहारडीह में भूमिहीन योजना पर हंगामा: सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

लोहारडीह में भूमिहीन योजना पर हंगामा: सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर लोहारडीह के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर हुए सत्यापन में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार दिसंबर माह में सभी हितग्राहियों का सत्यापन किया जाना था, ताकि योजना का लाभ निरंतर मिल सके। नियम के अनुसार पंचायत में मुनादी कर सूचना दी जानी थी और पंचनामा तैयार कर वास्तविक भूमिहीन कृषि मजदूरों का सत्यापन किया जाना था।लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में न तो मुनादी कराई गई और न ही कोई सार्वजनिक प्रक्रिया अपनाई गई। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा घर बैठे ही लोगों को पात्र और अपात्र घोषित कर दिया गया। कई हितग्राहियों को बिना सूचना दिए ही योजना से बाहर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 10 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है, जिससे उनके परिवार की आजीविका में सहयोग मिलता है। जानकारी मिलते ही ऑनलाइन पोर्टल पर जांच की, जहां पता चला कि उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि—पंचायत स्तर पर पुनः पारदर्शी सत्यापन कराया जाए।मुनादी कर सभी हितग्राहियों को सूचना दी जाए।वास्तविक भूमिहीन मजदूरों को योजना में पुनः शामिल किया जाए।दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया:इस संबंध में कलेक्टर विनय कुमार लगेंह का कहना है कि प्राप्त शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि कहीं त्रुटि पाई गई तो सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।वही सत्यापन में अगर कही गलत जानकारी दी गई है तो संबंधित के ऊपर भी कारवाई होगी।

Related Articles

Back to top button