Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रदेश कांग्रेस केनिर्देशानुसार छत्तीसगढ़ को 1 साल में बेहाल करने वाली भाजपा सरकार के विरोध में महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा मौन धरना प्रदर्शन
    Blog

    प्रदेश कांग्रेस केनिर्देशानुसार छत्तीसगढ़ को 1 साल में बेहाल करने वाली भाजपा सरकार के विरोध में महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा मौन धरना प्रदर्शन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuDecember 13, 20243 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ को 1 साल में बेहाल करने वाली भाजपा सरकार के विरोध में महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा मौन धरना प्रदर्शन किया गया।आज लगातार छत्तीसगढ़ में लोग परेशान हैं बीजेपी ने वादा किया था युवाओं को लाखों नौकरी देने का पर हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं कर्मचारियों की नौकरी छीनने का काम बीजेपी सरकार ने किया है,हर विभाग में लगातार छटनी की प्रक्रिया चल रही है लोग नौकरियों के लिए लगातार आंदोलन कर रही है।

    आज पूरे प्रदेश भर में अपराध की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है अपराधियों को कानून व्यवस्था की कही भय नहीं है रायपुर राजधानी समेत हर क्षेत्र में गोलीबारी चाकू बाजी चल रही है 1 साल में 6 बार गोलीबारी 80 हत्या एवं अनेकों लूट डकैती सामूहिक बलात्कार की घटना लगातार हो गई है। यहां तक की पुलिस परिवार भी सुरक्षित नहीं है सूरजपुर में पुलिस कर्मी की पत्नी व मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई है,राजधानी रायपुर में हर रोज चाकू बाजी की घटना हो रही है,जनता में दहशत का माहौल है प्रदेश में लगातार बलात्कार और गैंगरेप की घटनाओं से प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, प्रदेश सरकार के द्वारा पेड़ों के नाम पर भरपूर नौटंकी चल रही है भाजपा नेता एक पौधा मां के नाम की नारा देकर हजारों लाखों पेड़ अदाणी के नाम पर कुर्बान करके हंसदेव जंगल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। और लाखों पेड़ को कटवा डाला गया है और जंगल के पेड़ कटाई की विरोध करने पर आदिवासियों भाइयों बहनों को बेरहमी से पिटाई की गई है।किसानों का एक साल में हाल बेहाल करने वाली भाजपा सरकार ने धान के एक मुफ्त भुगतान की वादा करने वाली बीजेपी सरकार एक साल में ही किसानों को धोखा देकर दो किस्तों में राशि प्रदान कर रही है और 3100 का धान की राशि का भुगतान मात्र 2300 से कर रही है किसानों की राशि के भुगतान करने में पसीना निकल जा रहा है। कभी बारदाने की कमी,कही किसानों को टोकन नहीं मिलना, धान तौलाई में करोड़ों क्विंटल धान की हेराफेरी किया जा रहा है कही दो किलो कही चार किलो अतिरिक्त प्रत्येक क्विटल में अधिक धान लिया जा रहा है।सरकार और शासन प्रशासन के द्वारा किसानों को धमकी दिया जा रहा है कि रवि फसल लगाने पर जुर्माना देना होगा और खेतों की बिजली काट दी जाएगी ऐसे किसान विरोधी,गरीब विरोधी,महिला विरोधी,शिक्षा विरोधी, छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर गायब करने वाली भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों का विरोध करने वाली भाजपा सरकार,अदाणी समर्थक भाजपा सरकार के खिलाफ में इन सभी मुद्दों को लेकर एक दिवसीय मौन प्रदर्शन किया गया। जिसमें खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष,खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष,प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा,नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्राकर,श्रीमती लक्ष्मी देवांगन,सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री,गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री,डॉ.तरुण साहू महामंत्री,पार्षद निखिलकांत साहू,राजेश नेताम,सुनील चंद्राकर,जावेद चौहान,राजू साहू,निर्मल जैन,शाहबाज रजवानी, सुश्री कविता तिवारी सेवादल,मोती साहू,छन्नू साहू,मनोहर ठाकुर,कपिल साहू तुमगांव,प्रकाश अजमानी, नितेंद्र बैनर्जी,सचिन गायकवाड,बसंत चंद्राकर टोमन सिंह कागजी,सुरेंद्र ठाकुर,सागर डोंगरे,शुभम चंद्राकर,होरीलाल साहू,पुरुषोत्तम यादव,मुन्ना ठाकुर,भानु सोनी,जोशी जी एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उक्त मौन प्रदर्शन में भाग लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 1 साल पूरा होने का विरोध किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026103 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.