अंडरब्रिज बंद-लखौली बस्ती निवासियो को मुख्य मार्ग आने घूमना पड़ रहा है 04 किमी

आरंग। लखौली बस्ती के लिए एकमात्र संपर्क मार्ग पर रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरब्रिज में लगातार पानी का सीपेज रहने के कारण सुधार कार्य शुरू किया जा रहा है। सीपेज की समस्या के चलते सुरक्षा कारणों से मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे बस्ती के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अंडरब्रिज बंद होने के बाद अब लखौली पहुंचने के लिए ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में गुजरा फाटक मार्ग से लगभग 4 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे दैनिक आवागमन, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, कामकाजी लोग और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग बस्ती की जीवनरेखा है और इसके बंद होने से रोजमर्रा की जरूरतें भी कठिन हो गई हैं। हालांकि, सुधार कार्य को लेकर ग्रामीण धैर्य बनाए हुए हैं और कार्य शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद जता रहे हैं।प्रशासन द्वारा अंडरब्रिज में सीपेज की समस्या दूर कर मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने की मांग क्षेत्रवासियों ने की है, ताकि लखौली बस्ती के लोगों को राहत मिल सके।
विनोद गुप्ता-आरंग


