Blog

खल्लारी क्षेत्र में कोल्दा, मोहगांव के युवाओं का सीआरपीएफ व सीआईएसएफ में चयन, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

खल्लारी। कार्यालय उपमहानिरीक्षक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (ग्रुप केन्द्र) छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पुलिस भर्ती बल के सीआरपीएफ(CRPF), सीआईएसएफ (CISF) के पद पर खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोल्दा व मोहगांव के युवाओं का परिक्षा उपरांत चयन हुआ। जिसमें सीआरपीएफ में सोहनलाल दिवान एवं सीआईएफ में वासुदेव दिवान (कोल्दा), शीतल प्रकाश दिवान (मोहगांव) का चयन हुआ है। जिनके चयन पर बधाई प्रेषित करते हुये सोरम सिंघी निवासी थलेश कुमार साहू व हिमांशु दिवान, खिलेश कुमार दिवान ने बधाई प्रेषित करते हुये मॉ खल्लारी का छायां चित्र भेंट किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू, राहुल कुलदीप, निरू मानिकपुरी, मिल्लुराम साहू, कोमल महानंद, रमेश तिवारी, भुनेश्वर सिन्हा, मनहरण गुप्ता, इन्द्र कुमार चौहान, माखन यादव, चमन गुप्ता, हरिशचन्द्र विश्वकर्मा, केवल यादव, राजेन्द्र सेन, चोखे सिन्हा, रमेश ठाकुर, करण निर्मलकर, खिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, कुलेश्वर भारती, फिरोज खान, रामभजन साहू, नईम खान, पदुमलाल साहू, रोशन साहू, उदय साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, कबीर साहू, चैनसिंह कौशिक, रैणुलाल चौहान, रेखराज निर्मलकर, निलकंठ यादव, सोहनलाल निषाद, टेकचंद यादव, बरूण यादव समेत क्षेत्रवासियों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Related Articles

Back to top button