Blog

उल्लास साक्षरता कार्यक्रम-बीईओ ने ली बैठक-इसे जन आंदोलन बनाने किया प्रेरित….

उल्लास साक्षरता कार्यक्रम-बीईओ ने ली बैठक-इसे जन आंदोलन बनाने किया प्रेरित….

आरंग। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आरंग विकासखंड के 121 ग्रामपंचायतों के प्रधान पाठकों की बैठक आहुत की गई जिसमें कार्यक्रम के पदेन सचिव एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने कहा कि यह केवल पढ़ना लिखना नहीं अपितु आत्मनिर्भरता भी है ,उन्होंने इसे शिक्षा दान से जोड़ते हुवे जन आंदोलन बताया एवं स्वयं सेवकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया ,उनकी उपस्थिति में बैठक में ग्राम में शिक्षार्थियों व स्वयं सेवी शिक्षकों के सर्वे कार्य हेतु प्रेरित किया गया एवं बीआरसीसी सुरेंद्र चंद्रसेन सर द्वारा भी उद्बोधन कर इस कार्य को प्राथमिकता से करने हेतु प्रेरित किया गया,उक्त कार्यक्रम मे कार्यक्रम के ब्लॉक नोडल अधिकारी अलंकार सिंह परिहार एवं सहायक नोडल अधिकारी डोमार वर्मा द्वारा सर्वे कार्य हेतु प्रेरित किया गया उक्त कार्यक्रम में अभिषेक तिवारी द्वारा सभी को टेक्निकल जानकारी जो ऐप में एंट्री में सहायक होगा सभी को भली भांति बताया गया। ज्ञात हो कि इस साक्षरता अभियान से असाक्षर साक्षर होकर जागरूक हो रहे है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button