पंचायत भवन में च्वाइस सेंटर का हुआ उद्घाटन-आओ खेल खेले कार्यक्रम का इन्होंने किया शुभारंभ…

आरंग।जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत भवन खमतराई में च्वाइस सेंटर का उद्घाटन एवं आओ खेल खेले कार्यक्रम का शुभारंभ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीजेपी आरंग मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि हमारे ग्राम पंचायत भवन विकास का केंद्र है। पहले छोटी-छोटी समस्याओं, आय-जाति प्रमाण पत्र या सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए हमें दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब इस पंचायत भवन च्वाइस सेंटर के माध्यम से सभी सुविधाएं हमारे द्वार पर सुलभ हो गई हैं। यहाँ बैठकर हम न केवल प्रशासनिक कार्य करेंगे, बल्कि एक बेहतर कल के लिए योजनाएं भी बनाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमति सती बिशन लहरी, विशिष्ठ अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुरली चंद्राकर, भाजपा मंडल सहकार्यालय प्रभारी कोमन साहू, सोसायटी समिति अध्यक्ष पुनमचंद साहू, पंचायत सचिव कल्याण डहरिया, उप-सरपंच ज्ञानचंद लोधी, सनद साहू सीताराम साहू, बलराम साहू, सुखदेव भागवत साहू, शिक्षक शिक्षिकाए , छात्र छात्राओं, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग





