Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    September 6, 2026

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस-रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक खेलों ने बांधा समां

    September 6, 2026

    सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी-डॉ. शिवकुमार डहरिया ने दी बधाई-कहा-नए नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को।17 परीक्षा केन्द्रों के लिए परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त
    Blog

    छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को।17 परीक्षा केन्द्रों के लिए परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 22, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को।17 परीक्षा केन्द्रों के लिए परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त

    प्रथम पाली में 2524 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 4440 परीक्षार्थी होंगे शामिलमहासमुंद 22 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार 01 फरवरी 2026 को दो पालियों में जिला मुख्यालय महासमुन्द में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें 10 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 2524 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह द्वितीय पाली में परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे से शाम 05ः45 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें निर्धारित 17 परीक्षा केंद्रों में 4440 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

    कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु 17 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया हैं। जिसमें परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2301 के लिए कार्यपालन अभियंता प्र.मं.ग्रा.स. श्री आशीष कुलदीप, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2302 के लिए कार्यपालन अभियंता लो.नि. श्री सी.एस. चंद्राकर, परीक्षा केन्द्र 2303 के लिए कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री अजय कुमार खरे परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक होंगे। इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2304 के लिए जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील कुमार सूर्यवंशी, 2305 के लिए अनुविभागीय अधिकारी वन परिक्षेत्र श्री वेंकटेश एम.जी., 2306 के लिए जिला परिवहन अधिकारी श्री राम कुमार ध्रुव, 2307 के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय, 2308 के लिए कार्यपालन अभियंता गृह नि.मं. श्री नुरेन्द्र कुमार चंद्राकर, 2309 के लिए उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, 2310 के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू, 2311 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, 2312 के लिए जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री रेखराज शर्मा, 2313 के लिए खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश, 2314 के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री भीमराव घोड़ेसवार, 2315 के लिए जिला रोजगार अधिकारी श्री ए.ओ. लॉरी, 2316 के लिए सहायक संचालक उद्यान सुश्री पायल साव एवं परीक्षा केन्द्र 2317 के लिए सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री संजु लाल सिंह को परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    September 6, 2026

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस-रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक खेलों ने बांधा समां

    September 6, 2026

    सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी-डॉ. शिवकुमार डहरिया ने दी बधाई-कहा-नए नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    Vinod GuptaSeptember 6, 20267 Views

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान आरंग।शिक्षक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.