Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»समीक्षा बैठक सम्पन्न-बीईओ दिनेश शर्मा ने समय के साथ अपडेट रहने तथा शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता ना करने के दिए निर्देश
    Blog

    समीक्षा बैठक सम्पन्न-बीईओ दिनेश शर्मा ने समय के साथ अपडेट रहने तथा शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता ना करने के दिए निर्देश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 10, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    समीक्षा बैठक सम्पन्न-बीईओ दिनेश शर्मा ने समय के साथ अपडेट रहने तथा शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता ना करने के दिए निर्देश

    Oplus_131072

    आरंग। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के शैक्षिक हॉल में विकासखंड स्तरीय प्राचार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने की, इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण एजेंडों और आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीईओ शर्मा ने स्पष्ट किया कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में तकनीक और समयबद्धता अनिवार्य है। उन्होंने अपार आईडी पूर्णता व छात्रों का आधार एमबीयू प्रगति, तथाछात्रवृत्ति पोर्टल, यू-डाइस प्रविष्टि और इंस्पायर अवार्ड में विद्यार्थियों के पंजीयन की स्थिति स्मार्ट क्लास का प्रभावी संचालन और पीएमई विद्या चैनल का नियमित उपयोग सुनिश्चित करना,कक्षा 10वीं और 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए ‘मिशन उत्कर्ष 2025’ के तहत विशेष कार्ययोजना और अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों का विश्लेषण पर फोकस करते हुवे समीक्षा की ।बीईओ शर्मा ने बैठक में शामिल हुए नवनियुक्त प्राचार्यों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया,उन्होंने कहा कि समय के साथ खुद को अपडेट रखना ही एक सफल नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने मध्याह्न भोजन में पूर्णतः एलपीजी के प्रयोग और विद्यालय सेटअप की सटीक जानकारी उपलब्ध कराने तथा बायोमीट्रिक उपस्थिति के निर्देश भी दिए।आगे समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि”शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे बदलावों को अपनाना और शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।” इस अवसर पर बीआरसीसी सुरेन्द्र सिंह चंद्रसेन, प्राचार्य गण सरोजिनी केरकेट्टा, राज्यश्री गुप्ता,श्रीराम बंडारू,सुरेंद्र उपरडे,दिलीप झा, संतोष देवांगन,चंदूलाल साहू,विनोद चंद्राकर,टिकेश्वरी चंद्राकर, प्रेमशिला एक्का,भारती श्रीवास, इंद्रजीत बिंद आदि एवं संकुल समन्वयक गण प्रहलाद शर्मा, मनोज मुछावर अभिषेक तिवारी आदि की उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    Vinod GuptaJune 28, 2026159 Views

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.