Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने भूपेन्द्र चन्द्राकर
    Blog

    आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने भूपेन्द्र चन्द्राकर

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuDecember 31, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने भूपेन्द्र चन्द्राकर

    महासमुंद,31 दिसम्बर। आम आदमी पार्टी महासमुंद के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर को पार्टी ने उनके पार्टी के संगठन विस्तार के लिए किए गए कार्यो के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद जिले का प्रभारी बनाया है। जोन प्रभारी बनने के बाद भूपेन्द्र चंद्राकर को बधाईयां और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। गौरतलब है कि भूपेन्द्र चन्द्राकर ने दसक पहले आम आदमी पार्टी का बेनर अपने साथी अभिषेक जैन, संतोष चन्द्राकर,संजय यादव,राकेश झाबक,सकील खान, आशिक हुसैन,कादिर चौहान, खिरोद पटेल के साथ तैयार कर पार्टी को पहचान दी। वे पार्टी के विभिन्न पदो जिला संगठन संयोजक,जिला सचिव,जिलाध्यक्ष,प्रदेश सचिव एवं पार्टी के नेशनल काउंसिल दिल्ली के मेम्बर भी रहे ।इस वक्त महसमुंद की राजनीति में भले ही आम आदमी पार्टी का वर्चस्व दीगर राजनीतिक पार्टियों के बराबर नहीं है लेकिन आम पार्टी की गतिविधियों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। अब महासमुंद में भी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की नयी नियुक्त से पार्टी में कसावट शुरू हो चुकी है। भूपेन्द्र चंद्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पार्टी की नीयत साफ है। यहां की जनता भी आम आदमी पार्टी को लेकर काफी उत्साहित है पूर्व के भ्रष्टाचार से लिप्त कांग्रेस सरकार के कार्यकाल एवं वर्तमान के रिमोट से संचालित साय सरकार को जनता देख रही है।

    इस सरकार से किसान,महिलाएं,व्यापारी,बेरोजगार सभी परेशान है, मोदी की गारंटी फेल हो चुकी है, केन्द्र की सिंगल इंजन सरकार को डबल इंजन बता के जनता को बेवकूफ बनाया जा है।उन्होंने आगे कहा आम आदमी पार्टी की गतिविधियां अब साफतौर पर आम लोगों के साथ जुड़ेंगी और पदाधिकारी तन मन धन से आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे। इसके बाद पार्टी हाईकमान के आदेश के अनुसार पूरे प्रदेश और महासमुंद जोन में भी पार्टी की रणनीतियां तैयार होंंगी।उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय महामंत्री संदीप पाठक, प्रदेश सह प्रभारी मुकेश अहलावत,प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल एवं प्रदेश महासचिव वदूद आलम को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण करने का प्रयास करेंगे उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को प्यार और बधाई संदेश के लिए आभार व्यक्त किया । भूपेन्द्र चन्द्राकर के प्रदेश उपाध्यक्ष और जोन प्रभारी बनने पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण यादव,महासमुंद लोकसभा अध्यक्ष महेश यादव,जोन सहप्रभारी रुद्रसेन सिन्हा, प्रदेश सह सचिव संजय यादव,प्रदेश सह सचिव सियाराम ठाकुर, महासमुंद जिलाध्यक्ष राकेश झाबक,गरियाबंद जिलाध्यक्ष चमन यादव,धमतरी जिलाध्यक्ष विनोद सचदेवा,यूथ विंग जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल,मधु यादव,नीलम ध्रुव,मेघा चन्द्राकर,मीनाक्षी ठाकुर,कैलाश जैन,सेवाराम साहू,कोमल खुसरो,इमरान खान,मुरारी प्रधान,भूषण सिन्हा,गोपालदास वैष्णव, मुनु दाऊ सागर,महेश कर्ष,रामदयाल ठाकुर, विकास कुमार, मुकेश कुर्रे आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    Vinod GuptaJune 19, 202613 Views

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.