Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    May 5, 2026

    आरंग तहसील का पहला ‘सुशासन तिहार सम्पन्न’-इतने आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के तहत आज फिंगेश्वर के सेम्हरतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Ayodhya Priest Salary: जानें कैसे बनते हैं राम मंदिर के पुजारी और कितनी मिलती है इन्हें सैलरी? जानकर रह जाएंगे दंग
    देश-विदेश

    Ayodhya Priest Salary: जानें कैसे बनते हैं राम मंदिर के पुजारी और कितनी मिलती है इन्हें सैलरी? जानकर रह जाएंगे दंग

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 25, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अयोध्या – अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर राम मंदिर के मुख्य शिखर पर केसरिया ध्वज का विधिवत आरोहण किया जाएगा। मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी तिथि को भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर यह पवित्र ध्वज फहराएंगे।

    PunjabKesari

    राम मंदिर में पुजारी बनने की क्या है प्रक्रिया?

    मंदिर का निर्माण पूरा होने और पूजा व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के साथ ही लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर इतने प्रतिष्ठित मंदिर में पुजारी कैसे बनते हैं। राम मंदिर में पुजारी की नियुक्ति श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा की जाती है।

    पुजारी बनने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं और प्रक्रिया आवश्यक है:

    • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संस्कृत, वेद, शास्त्र और पूजा विधि का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। अधिकतर पुजारी आचार्य या शास्त्री स्तर की शिक्षा प्राप्त होते हैं।
    • अनुभव और आचरण: बड़े मंदिर में पूजा का अनुभव, शांत और अनुशासनपूर्ण जीवन और उच्च धार्मिक आचरण को भी प्राथमिकता दी जाती है।
    • चयन प्रक्रिया:
      • उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाता है।
      • उन्हें पूजा विधि का प्रैक्टिकल टेस्ट भी देना होता है।
      • इन सभी चरणों के बाद ही अंतिम चयन किया जाता है।

    राम मंदिर के पुजारियों को कितनी मिलती है सैलरी?

    रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हाल ही में पुजारियों और मंदिर कर्मियों के वेतन में बड़ा बदलाव किया है जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिली है:

    पदमासिक वेतन (प्रति माह)
    प्रधान पुजारीलगभग ₹35,000
    सहायक पुजारी₹33,000
    भंडारी और कोठारी₹24,000
    नए भंडारी की नियुक्ति₹19,000
    PunjabKesari

    अन्य वित्तीय प्रावधान:

    • ट्रस्ट ने तय किया है कि मंदिर की पूजा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों के वेतन से फंड भी काटा जाएगा ताकि प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
    • सालाना वेतन वृद्धि की प्रक्रिया भी शुरू की गई है जिससे स्टाफ और पुजारियों के वेतन में नियमित बढ़ोतरी होती रहेगी।

    यह कदम सुनिश्चित करता है कि मंदिर की सेवा में लगे कर्मचारी भी सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    Vinod GuptaMay 5, 2026

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.