Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त-डीजे के लिए सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन अनिवार्य-रात 10 बजे के बाद रहेगा प्रतिबंध

    September 24, 2026

    राजयोग मन को नियंत्रित कर बुद्धि को शक्तिशाली बनाने की साधना है-बीके रामनाथ

    September 24, 2026

    गणपति बप्पा की आराधना के बाद आरंग के नेताजी चौक पर आज होगा भव्य प्रसादी वितरण…

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 6 एजेंडों पर लगी मुहर, पढ़ें CM नीतीश के बड़े फैसले
    देश-विदेश

    नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 6 एजेंडों पर लगी मुहर, पढ़ें CM नीतीश के बड़े फैसले

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 25, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Nitish Cabinet Decision: बिहार में नई सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक (Nitish Cabinet First Meeting( हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 06 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इसके बारे में जानकारी दी। 

    नई सरकार के गठन के बाद मंगलवार को पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में ‘बिहार आटिर्फीसियल इंटेलिजेंस मिशन’को स्थापित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है।  मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बिहार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिये‘बिहार आटिर्फीसियल इंटेलिजेंस मिशन’की स्थापना की जा रही है। एआई सामाजिक और आर्थिक रूप से एक परिवर्तनकारी तकनीक बन चुका है, इसलिये शोध, नवाचार और अग्रणी उद्योगों के सहयोग से बिहार को इस क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के सामाजिक, आर्थिक और क्षेत्रीय प्रगति को नई गति मिलेगी। 

    PunjabKesari


    बिहार सरकार एआई के क्षेत्र में शोध, नवाचार, प्रशिक्षण और उद्योग सहयोग को बढ़ाते हुये राज्य को कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रमुख केंद्र बनाना चाहती है, जिससे विकास की नई संभावनायें खुलें और जनता को बेहतर सेवायें मिल सके। मुख्य सचिव ने पारित प्रस्तावों की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में 25 नयी चीनी मिलें खोली जाएंगी। पहले से 9 चीनी मिल बंद पडी हैं। पारित प्रस्ताव के तहत राज्य में नये चीनी मिलों की स्थापना और पुराने बंद पड़े चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने से जुड़े नीति निर्धारण और कार्य योजना के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 11 नये टाउनशिप विकसित किये जायेंगे। इनमें 9 प्रमंडलीय मुख्यालयों के अलावा सीतामढ़ी और सोनपुर को भी शामिल किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहरी विकास को गति देना और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नये शहरी केंद्र तैयार करना है। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त-डीजे के लिए सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन अनिवार्य-रात 10 बजे के बाद रहेगा प्रतिबंध

    Vinod GuptaSeptember 24, 20265 Views

    आरंग में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन सख्त-डीजे के लिए सुप्रीम कोर्ट के नियमों का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.