Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026

    विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के क्षेत्रीय कार्यालय में लगा जनदर्शन-प्राप्त आवेदनों में अधिकांश का हुआ त्वरित निराकरण….
    Blog

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के क्षेत्रीय कार्यालय में लगा जनदर्शन-प्राप्त आवेदनों में अधिकांश का हुआ त्वरित निराकरण….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 17, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के क्षेत्रीय कार्यालय में लगा जनदर्शन-प्राप्त आवेदनों में अधिकांश का हुआ त्वरित निराकरण….

    आरंग। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सोमवार को आरंग के नेताजी चौक स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जनदर्शन आयोजित किया गया। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे मंत्री का महिला मोर्चा सहित आमजन और जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सुबह से ही कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।जनदर्शन के दौरान आरंग के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं मंत्री को बताईं। गुरु खुशवंत साहेब ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

    जनदर्शन कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन और पार्षदों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के 50 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया। स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अलावा जनदर्शन में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का निराकरण कार्यक्रम स्थल पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जनदर्शन में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आरंग विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता से जुड़े और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।जनदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुए इस जनदर्शन के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।जनदर्शन कार्यक्रम में आरंग तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी गण सहित बीजेपी आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, महामंत्री राकेश सोनकर, पार्षद गण , जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू , जनपद सदस्य गण बीजेपी कार्यकर्त्ता गण उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026

    विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    Rekhraaz SahuJuly 2, 202670 Views

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.