Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आंगनबाड़ी बच्चों के संग पर्यवेक्षक ने बांटी खुशियां-बच्चो के साथ मनाया जन्मदिन…
    Blog

    आंगनबाड़ी बच्चों के संग पर्यवेक्षक ने बांटी खुशियां-बच्चो के साथ मनाया जन्मदिन…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आंगनबाड़ी बच्चों के संग पर्यवेक्षक ने बांटी खुशियां-बच्चो के साथ मनाया जन्मदिन…

    आरंग।महिला एवं बाल विकास विभाग के आओ खुशियां बांटे प्रोजेक्ट के अंतर्गत भानसोज आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती ऋतु परिहार ने अपना जन्मदिन किसी होटल या आयोजन स्थल पर नहीं, बल्कि मासूम बच्चों के बीच मनाकर समाज के लिए एक मिसाल पेश की।इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ दिनभर हंसी-खुशी के पल बिताए और उन्हें पौष्टिक भोजन में खीर, पूरी, सब्जी, अंडा, केला, मिठाई, लड्डू व चॉकलेट का वितरण किया। बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेते हुए गीत-संगीत और खेलकूद में भाग लिया। कार्यक्रम का माहौल बच्चों की खिलखिलाहट और मुस्कुराहट से गूंज उठा।श्रीमती परिहार ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि बच्चों की मुस्कान से बड़ी खुशी कोई नहीं होती। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी बच्चों को उपहारस्वरूप एलईडी नोटपैड भेंट किए, जिससे बच्चों में अपार उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ग्राम की महिलाएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने पर्यवेक्षक के इस मानवता भरे कदम की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, अपनापन और सेवा की भावना को और मजबूत करते हैं।आओ खुशियां बांटे जैसे प्रोजेक्ट के माध्यम से विभाग न केवल पोषण एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता फैला रहा है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी जनमानस तक पहुंचा रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 202673 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.