Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आत्मनिर्भर संकल्प भारत अभियान-मुख्य वक्ता विधायक अनुज ने कार्यकर्ताओ को किया संबोधित-कहा-यह अभियानभारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से स्वावलंबी बनाने का है संकल्प
    Blog

    आत्मनिर्भर संकल्प भारत अभियान-मुख्य वक्ता विधायक अनुज ने कार्यकर्ताओ को किया संबोधित-कहा-यह अभियानभारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से स्वावलंबी बनाने का है संकल्प

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आत्मनिर्भर संकल्प भारत अभियान-मुख्य वक्ता विधायक अनुज ने कार्यकर्ताओ को किया संबोधित-कहा-यह अभियानभारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से स्वावलंबी बनाने का है संकल्प

    आरंग। विधानसभा आरंग में विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर आयोजित बैठक में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए और कार्यकर्ताओं और जनता को बीच आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के महत्व से रूबरू कराते हुए नई ऊर्जा का संचार किया। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एक ऐसा विचार है जो भारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से स्वावलंबी बनाने का संकल्प है। आत्मनिर्भरता का अर्थ है कि एक राष्ट्र अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने में सक्षम हो और बाहरी सहायता पर निर्भर न रहे। भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा करने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य था देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, ताकि भविष्य में किसी भी संकट का सामना किया जा सके। इस अभियान के अंतर्गत सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए कई नीतिगत निर्णय लिए हैं। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा और उद्योग के क्षेत्र में विशेष रूप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    यह अभियान ‘लोकल फॉर वोकल’ को भी प्रोत्साहित करता है, जिसका तात्पर्य है कि हमें देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए और उन्हें वैश्विक बाजार में ले जाने का प्रयास करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट किया है कि भारत जब आत्मनिर्भरता की बात करता है, तो आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता, बल्कि दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए उसकी मदद करना चाहता है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प हैं की 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का| इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है| इस अवसर पर बीजेपी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, संचित तिवारी, कृष्णा वर्मा,आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन आरंग बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, महामन्त्री अशोक चंद्राकर वेद प्रकाश देवांगन सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधि और बीजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 202670 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.