Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विधानसभा उपचुनाव-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का तीसरी बार उड़ीसा दौरा-बीजेपी प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में झोंकी पूरी ताकत..
    Blog

    विधानसभा उपचुनाव-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का तीसरी बार उड़ीसा दौरा-बीजेपी प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में झोंकी पूरी ताकत..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 8, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विधानसभा उपचुनाव-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का तीसरी बार उड़ीसा दौरा-बीजेपी प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में झोंकी पूरी ताकत..

    आरंग। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में छत्तीसगढ़ सरकार के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तीसरी बार विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर धुआधार प्रचार किया। कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने ग्राम तोर्रा, धरमबांधा, रतिपाली, दर्लिमुंडा, कन्डेतरा और मुंढ़ेला में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उनके आगमन पर हर ग्राम में उमड़ी अपार भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि नुआपाड़ा की जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है और विकास का कमल खिलाने के लिए संकल्पित हैं।कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब के नुक्कड़ सभा स्थल पर पहुंचते ही कमल का बटन दबाएंगे, भाजपा को जिताएंगे का नारा गूंजता रहा। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास का जो मॉडल दिया है, वह आज जनता के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन ला रहा है। किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी, महिलाओं को सुभद्रा योजना के तहत 10,000 रुपये की सहायता, युवाओं के लिए रोजगार, और हर वर्ग के उत्थान की योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को साकार कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केवल चुनाव नहीं लड़ रही है, बल्कि विकास की लड़ाई लड़ रही है। नुआपाड़ा की जनता का जो विश्वास और समर्थन दिखाई दे रहा है, वह भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत है। गुरु खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि मैं तीसरी बार नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच आया हूँ, और हर बार जनता का स्नेह पहले से कहीं अधिक बढ़ा हुआ महसूस कर रहा हूँ। भाजपा का संदेश हर घर तक पहुंच चुका है, अब बस अंतिम चरण में कमल का बटन दबाकर इस परिवर्तन को स्थायी बनाना है।इस अवसर पर भाजपा एवं सामाजिक पदाधिकारी, प्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी, ग्रामवासी और गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026106 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.