Blog

कराते प्रतियोगिता-आरंग के इन खिलाड़ियो ने जीता सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मैडल…

कराते प्रतियोगिता-आरंग के इन खिलाड़ियो ने जीता सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मैडल…

आरंग। 25 वी शालेय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-2026 के तहत बिलासपुर के तिलक नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में एकेडमी ऑफ़ स्पोर्ट्स कराते रायपुर जिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया 19 वर्ष बालिका वर्ग मे वसुंधरा साहू, और 17 वर्ष बालक वर्ग में वीरेंद्र कुमार गुप्ता और 19 वर्ष बालक वर्ग में अंश श्रीवास स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। सिल्वर मेडल – चिराग चंदानी आरंग एवं ब्रोंज मेडल – वेद शिंदे, निलय सिंह ठाकुर, सौरभ दुबे, कृतिका साहू आरंग मेडल जीते। कराते प्रशिक्षक सेंसाई भास्कर दुर्गा सर, सुनील भारती सर, अशोक हियाल, विवेक कुमार, चंचल सिंह ठाकुर,कोपल योगी, खिलाड़ियों को बधाई दी एवं इस उपलब्धि को एकेडमी ऑफ़ स्पोर्ट्स कराते रायपुर के लिए गर्व बताया जिला कराते संघ के सह सचिव अब्दुल रहीम खान ने इस सफलता की जानकारी दी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button