Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»साहू समाज के तहसील अध्यक्ष बने एवन
    Blog

    साहू समाज के तहसील अध्यक्ष बने एवन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuOctober 16, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    साहू समाज के तहसील अध्यक्ष बने एवन

    खल्लारी/ साहू समाज का तहसील के अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख पदों के लिये माँ चंडी मंदिर घुचापाली प्रांगण भवन में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें एवन साहू तहसील अध्यक्ष के लिये निर्वाचित हुये। उन्होंने अपने निकटत्तम प्रत्याशी देवेश साहू को 196 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पुरुष के लिये चिंताराम साहू, उपाध्यक्ष महिला जान्हवी साहू, संगठन सचिव पुरूष भीमराव साहू, संगठन सचिव महिला पद पर श्रीमती श्रीमती खिलेश्वरी साहू निर्वाचित हुयी। पूरे दिन चुनाव स्थल में बागबाहरा तहसील पदाधिकारियों के लिये मतदान केन्द्र में अधिकृत मतदाता मतदान के लिये पहुंचे थे। इस दिन मतदान की प्रक्रिया में तहसील क्षेत्र के आठ परिक्षेत्र, सुरमार क्रमांक एक, दो, तीन, चार परिक्षेत्र, जय खल्लारी परिक्षेत्र, सिंधी परिक्षेत्र, तेंदुकोना परिक्षेत्र एवं टेमरी परिक्षेत्र के 823 मतदाताओं में 799 मतदाताओं ने भाग लिया। जिला साहू समाज के अध्यक्ष धरम दास साहू के मार्गदर्शन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नोहर दास साहू ने सहायक श्यामलाल साहू के सहयोग से मतदान की प्रक्रिया संपन्न की। रमेश साहू, मोती साहू, प्रेम साहू, डोलमणी साहू चुनाव पर्यवेक्षक थे।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तुलाराम साहू, वर्तमान तहसील बागबाहरा अध्यक्ष भेखलाल साहू, सिंधी परिक्षेत्र अध्यक्ष नोहर साहू आदि भी उपस्थित थे। मतदान के बाद देर शाम परिणामों की घोषणा होने तक सामाजिकजनों में उत्सुकता बनी रही। साहू समाज से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी चार पदों के लिये त्रिकोणी संघर्ष था। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु एवन साहू को 426, देवेश साहू 230 एवं विश्वनाथ साहू को 129 मत मिले। इसमें एवन साहू ने 196 मतों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पुरूष वर्ग चिंताराम साहू 337, हरक साहू 275 एवं हेमंत साहू को 173 मत प्राप्त हुये। इसमें चिंताराम साहू 62 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष महिला वर्ग हेतु जान्हवी साहू 399, ममता साहू 270 एवं प्रिया साहू को 112 मत मिले। इसमें जान्हवी साहू ने 128 मतों से जीत दर्ज की। संगठन सचिव पुरूष वर्ग भीमराव साहू को 167, रेखराज साहू (पिंटू) 334 एवं सोमनाथ साहू को 278 मत प्राप्त हुये। जहां रेखराज साहू 56 मतों से विजयी हुए। इसी प्रकार संगठन सचिव महिला पद हेतु जितेश्वरी साहू को 243 तो खिलेश्वरी साहू यहां 133 मतों से विजयी हुयी। परिणामों की घोषणा के बाद उपस्थित जनों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    ✨ कसौटी पर खरा उतरने करूंगा प्रयास – एवन

        नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष एवन साहू ने अपनी जीत पर समाज के वरिष्ठ जनों एवं सामाजिक मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा मैं आप लोगों द्वारा दी गयी जिम्मेदारी की कसौटी पर खरा उत्तरूं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भविष्य में मुझे आपका सहयोग मार्गदर्शन इसी प्रकार से  प्राप्त होता रहेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026139 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.