Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को, हेलमेट और बैग देकर किया जाएगा सम्मानित

    June 25, 2026

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    June 24, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»फिर सामने आई नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से STF का जवान घायल
    Blog

    फिर सामने आई नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से STF का जवान घायल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 14, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बीजापुर। Bijapur IED Blast:  छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित भोपालपटनम क्षेत्र में माओवादियों के लगाए गए प्रेशर IED में ब्लास्ट होने से सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया घटना की आधिकारिक पुष्टि बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्णा ने की है।IED पर जवान का पैर पड़ने से इस आईईडी में ब्लास्ट हो गया, जिसमें तीन जवान घायल हो हैं। लेकिन एएसपी ने एक जवान के घायल होने की पुष्टि की है।

    ASP से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम सुबह एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुई थी। टीम जब जंगल के अंदरूनी हिस्से से गुजर रही थी, तभी माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED पर एक जवान का पैर पड़ गया और जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत मौके से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया।

    ASP चंद्रकांत ने बताया कि, घायल जवान की हालत फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बल की टीम ने मौके पर सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है, साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों को क्षेत्र में रवाना किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि, ऐसी घटनाओं से जवानों का मनोबल कमजोर नहीं होगा। नक्सल विरोधी अभियान और मजबूती से जारी रहेगा।

    Bijapur IED Blast: भोपालपटनम का यह इलाका लंबे समय से माओवाद प्रभावित रहा है। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार इस क्षेत्र में गश्त और डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं ताकि माओवादियों के नेटवर्क को खत्म किया जा सके। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।

    बस्तर में इस वर्ष में हुई IED ब्लास्ट की घटनाएं 

    10 अक्टूबर: बीजापुर में IED ब्लास्ट में आदिवासी बच्चा घायल

    9 अक्टूबर: नारायणपुर में 5 किलो का आईईडी मिला, बीडीएस ने किया नष्ट

    4 अक्टूबर: बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED विस्फोट, महिला नक्सली घायल

    29 सितंबर: अबूझमाड़ में भारी मात्रा में आईईडी बरामद, 5 विस्फोटक नष्ट

    29 सितंबर: बीजापुर में 10 किलो का IED बरामद

    30 अगस्त: बीजापुर के गोरना और मनकेली के बीच 10 किलो का IED मिला

    18 अगस्त: बीजापुर IED ब्लास्ट में जवान शहीद

    14 अगस्त: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में जवान जख्मी

    5 अगस्त: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में ग्रामीण घायल

    20 जुलाई: भोपालपट्टनम में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में नाबालिग घायल

    14 जुलाई: बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED पर पड़ा पैर, चार घायल

    2 जुलाई: बीजापुर में पुटु बीनने के लिए गया ग्रामीण आईईडी की चपेट में आया

    9 जून: सुकमा आईईडी ब्लास्ट में ASP शहीद

    30 मई : बीजापुर के मद्देड़ नेशनल पार्क में आईईडी ब्लास्ट, 3 ग्रामीण घायल.

    6 मई : बीजापुर IED ब्लास्ट में CRPF अधिकारी घायल.

    26 अप्रैल: बीजापुर में डीआरजी का जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आया.

    21 अप्रैल: बीजापुर IED ब्लास्ट, सीएएफ जवान शहीद

    9 अप्रैल: बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल.

    7 अप्रैल : अबूझमाड़ के जंगल में IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल

    4 अप्रैल : नारायणपुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, 1 की मौत, एक घायल

    30 मार्च : बीजापुर नक्सल एनकाउंटर के दूसरे दिन IED ब्लास्ट, महिला की मौत

    28 मार्च : नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, बस्तर फाइटर्स का जवान घायल. बीजापुर के चेरपाल पालनार में 45 किलो का IED बरामद

    23 मार्च : बीजापुर में एसटीएफ की गाड़ी IED ब्लास्ट की चपेट में 2 जवान घायल

    20 मार्च : बीजापुर में गंगलूर के कुरचोली और भीमाराम 3 आईईडी बरामद. अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, 2 जवान घायल

    7 मार्च : नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, मजदूर की मौत, एक घायल

    21 फरवरी: अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी जवान घायल

    15 फरवरी : बीजापुर में IED ब्लास्ट, जवान घायल

    18 जनवरी : नारायणपुर आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के 2 जवान घायल

    16 जनवरी: बीजापुर में आईईडी विस्फोट, दो कोबरा कमांडो घायल

    12 जनवरी: सुकमा आईईडी ब्लास्ट में 10 साल की बच्ची घायल, बीजापुर में दो पुलिसकर्मी घायल

    10 जनवरी : ओरछा में प्रेशर आईईडी विस्फोट की 2 घटनाएं, ग्रामीण की मौत, 3 घायल

    06 जनवरी : बीजापुर मे आईईडी ब्लास्ट कर गाड़ी उड़ाई, 8 जवान शहीद

    3 जनवरी : बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 3 जवान घायल

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को, हेलमेट और बैग देकर किया जाएगा सम्मानित

    June 25, 2026

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    June 24, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को, हेलमेट और बैग देकर किया जाएगा सम्मानित

    Rekhraaz SahuJune 25, 20268 Views

    रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को, हेलमेट और बैग देकर किया जाएगा सम्मानित महासमुंद।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.