तहसील साहू संघ का चुनाव हुआ निर्विरोध सम्पन्न-देखिये निर्वाचित पदाधिकारियो के नाम…

आरंग। तहसील साहू संघ आरंग का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। तहसील साहू समाज आरंग का निर्वाचन आरंग साहू छात्रवास में सम्पन्न हुआ । जिसमें सभी पदाधिकारी का आपसी सामंजस्य बनाकर तहसील साहू समाज आरंग में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुना गया। जो इस प्रकार है।अध्यक्ष-फागू लाल साहू तहसील ग्राम-चपरीद,उपाध्यक्ष-बलीराम साहू तहसील ग्राम – फूडहर, महिला उपाध्यक्ष-हिना साहू ग्राम-अमोदी संगठन सचिव-जीतूरानी ग्राम-कोटनी,संगठन सचिव संतोष साहू-ग्राम-डोमा।आपसी सामंजस्य से सभी पदों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इस अवसर पर उपस्थित निर्वाचन अधिकारी रूप में तोषण लाल साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष साहू , भेखराम साहू,चंद्रशेखर साहू, हीरामन साहू,अवध साहू,लखन साहू,चुनाव प्रभारी दूजेराम साहू जिलाध्यक्ष देवनाथ साहू ने निर्वाचित प्रतिनिधियो को बधाई दी।खुलेश साहू ,भीष्म साहू, आशीष साहू,भोला राम ,देवकुमार, गिरी साहू, चंद्रशेखर साहू,राजेश साहू , अविनाश साहू उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


