Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»भाजपा रायपुर जिला-ग्रामीण द्वारा संगोष्ठी एवं कार्यशाला का सफल आयोजन
    Blog

    भाजपा रायपुर जिला-ग्रामीण द्वारा संगोष्ठी एवं कार्यशाला का सफल आयोजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 29, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भाजपा रायपुर जिला-ग्रामीण द्वारा संगोष्ठी एवं कार्यशाला का सफल आयोजन

    आरंग। भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण के तत्वावधान में विगत दिनो सद्भावना भवन, आरंग में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर संगोष्ठी एवं जिला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं में वैचारिक मार्गदर्शन और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से किया गया था। साथ ही मंडल स्तर पर प्रदेश एवं जिला के निर्देश पर मंडल कार्यशालाओं का आयोजन दिनांक 30 सितंबर तक पूर्ण करने निर्देशित किया गया । आरंग मे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर एवं विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव एवं जिलाध्यक्ष श्याम नारंग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।संगोष्ठी में मुख्य वक्ता कुरूद विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत और अंत्योदय की भावना पर प्रकाश डालते हुए उन्होने कहा कि पं.दीनदयाल जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवनकाल में थे। उन्होंने सामाजिक समरसता, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने की जिस सोच का प्रतिपादन किया, वही आज देश के विकास का मार्गदर्शक है। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम सभी उनके आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँगे।संगोष्ठी के पश्चात जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता छग गृह मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” और “नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म्स” विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल नारा नहीं बल्कि भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का ठोस प्रयास है, जिसमें स्थानीय उद्योगों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने का संकल्प निहित है। वहीं, GST सुधारों को लेकर विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले समय में यह कर प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाएंगे। इससे व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम जनता सभी को राहत मिलेगी।इस अवसर पर जिला संगठन की गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुँच बढ़ाने और आम जनता के साथ सतत संवाद कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया, सभी मंडल प्रभारियो द्वारा अपने अपने मंडलो मे कार्यशालाओं का सफलतापूर्वक आयोजन करके बुथ तक ” हर घर स्वदेशी , घर -घर स्वदेशी ” के नारे को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं संकल्प पत्र भरवाने एवं GST रिर्फाम के कार्यक्रम को बचत उत्सव के रुप मे मनाने के लिए संकल्पित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री अनिल अग्रवाल ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष शुक्ला ने किया। कार्यक्रम मे रायपुर जिला ग्रामीण के सभी प्रदेश जिला पदाधिकारी, जिला के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,जिला पंचायत , जनपद पंचायत, नगर पालिका ,नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि गण, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, कार्यक्रम के मंडल संयोजक सह-संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थिति ने यह स्पष्ट किया कि संगठनात्मक कार्यों में कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026130 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.