पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती-मंत्री गुरु खुशवंत बोले-उपाध्याय जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी

आरंग। आज गुरुवार को नया रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर अटल नगर भाजपा मंडल की ओर से आयोजित जयंती कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता व जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। उनके विचार और सिद्धांत हमें राष्ट्रहित में समर्पित होकर सेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।इस मौके पर अटल नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष टेशवन बघेल, उपाध्यक्ष रिंकू चन्द्राकर, प्रमोद दुबे, चंद्रशेखर बघेल, महामंत्री मनोज यादव, रोहित चन्द्राकर, हेमकुमार मार्कण्डेय, संजय शर्मा, डॉ. सुरेश चन्द्राकर, साकेत चन्द्राकर, मनीराम निषाद, सरजू मानिकपुरी, वीरेंद्र हिरवानी, राजेश साहू, धर्मेंद्र पटेल, सुनील डहरिया, मीना तारक, अंजू जैन,सुरेश सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व गणमान्य जन मौजूद रहे।कार्यक्रम में पं. उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करने और उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और समर्पण की भावना से सराबोर रहा।
विनोद गुप्ता-आरंग


