Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-नगर पालिका आरंग की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-फुटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर क्या निर्णय हुआ आप भी पढ़िए….
    Blog

    बड़ी खबर-नगर पालिका आरंग की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-फुटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर क्या निर्णय हुआ आप भी पढ़िए….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 25, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-नगर पालिका आरंग की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-फुटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर क्या निर्णय हुआ आप भी पढ़िए….

    oplus_2

    आरंग। आज गुरुवार को नगर पालिका परिषद आरंग में सभा कक्ष सामान्य सभा की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें पार्षदगण और अधिकारियों के बीच में आगामी दशहरा त्योहार की तैयारी, पौनी पसारी योजना के अंतर्गत निर्मित चबूतरा के आबंटन सहित 17 विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के विपक्षी पार्षदों ने वार्ड 14 में पौनी-पसारी योजनांतर्गत निर्मित शेड और चबूतरा के हैंडओवर के सवाल पर निकाय के अधिकारियों को घेरा। पार्षदों ने पूछा कि निर्माण के बाद स्थल से टाइल्स, टॉयलेट से नल, पाईप जैसी चीजें चोरी हो गईं हैं। जिसकी भरपाई ठेकेदार करेगा या निकाय? उद्घाटन के बावजूद चबूतरों का आबंटन क्यों नही हो रहा है? जिसके बाद निर्णय लिया गया कि इंदिरा चौक स्थित अस्थाई मछली बाज़ार को वहां शिफ्ट किया जाएगा। चर्चा में 15वें वित्त योजनान्तर्गत पाइप लाइन विस्तार के विषय पर पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने CMO तथा अधिकारियों खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि जो पाइप-लाइन पहले से लगी हुई है उसमें पानी नही आ रहा है तो नये पाइप लाइन की जरूरत क्यों है? पार्षदों ने कहा कि उनके वार्ड के घरों में नल से पानी ही नही आता, लेकिन निकाय नल का टैक्स वसूल रहा है अधिकारियों को पहले से बिछी पाइप लाइन में पानी सप्लाई पर ध्यान देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष शरद गुप्ता ने भागीरथी नलजल के लाभार्थियों से भी ज्यादा शुल्क वसूलने का भी मुद्दा उठाया। इसके अलावा निकाय में स्थित शासकीय भूमि और चारागाह को कब्जामुक्त कराने तहसीलदार और एसडीएम को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में निकाय के 4 तालाबों को मछली पालन लिए लीज पर देने पर सहमति बनी।
    गरीब जनता के हित एवं मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी आवास योजना के विस्तार को ध्यान में रख कर लाये गये प्रस्ताव सभी वार्ड में आबादी पट्टा के लिए सर्वे कराये जाने सर्वसाम्मति से निर्णय लिया गया।सदर रोड और व्यावसायिक क्षेत्रों में सुगम यातायात बहाल करने के लिए दुकानों के बाहर समान फैलाने, नाली और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जब्ती और जुर्माना की कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि एक व्यक्ति के कारण सैकड़ो लोगों हो समस्या हो रही हो वहां कार्रवाई होना चाहिए। जिस पर विपक्ष ने कहा कि कार्रवाई का वे समर्थन करते हैं लेकिन करवाई में पक्षपात नही होना चाहिए। GST रिफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्री सीता रमन तथा छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति नगरवासियो की और से आभार का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।इसके अलावा भूमि और भवन नामातंरण के प्रकरण भी निपटाए गये।बैठक नगर पालिका सीएमओ शीतल चंद्रवंशी, इंजी हरीश मांझी, केशंनाथ साहू, सहित अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026130 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.