Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में बीजेपी प्रदेश महामंत्री का हुआ आत्मीय स्वागत-नगर के मंदिरो में पूजा अर्चना कर नगर के सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद…
    Blog

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में बीजेपी प्रदेश महामंत्री का हुआ आत्मीय स्वागत-नगर के मंदिरो में पूजा अर्चना कर नगर के सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 21, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में बीजेपी प्रदेश महामंत्री का हुआ आत्मीय स्वागत-नगर के मंदिरो में पूजा अर्चना कर नगर के सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद…

    आरंग। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे का महामंत्री बनने के पश्चात प्रथम नगर आगमन स्थानीय कर्मा माता भवन कॉलेज चौक से प्रारंभ हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया उसके बाद मारकंडे ने कर्मा माता मंदिर मे साहू समाज के साथ पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ किए उसके पश्चात सतनाम भवन में सतनामी समाज के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बाबा गुरु घासीदास जी का पूजा अर्चना कर कॉलेज चौक में कर्मा माता चौक में विक्की साहू रितेश साहू तुलाराम साहू एवं समाज के द्वारा भव्य स्वागत किया गया साथ ही नवीन द्वारा भक्ति माता कर्मा की मूर्ति में माल्यार्पण किया पुनः यात्रा प्रारंभ करते हुए इंदिरा चौक में व्यापारी संघ के अध्यक्ष सूरज शर्मा के नेतृत्व मे भव्य स्वागत किया गया यात्रा आगे बढ़ते हुए चंद्राकर समाज द्वारा नीरज चंद्राकर के नेतृत्व मे स्वागत किया गया तत्पश्चाप महामाया मंदिर गुरु घासीदास मंदिर कुमारेश्वर महादेव मंदिर दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना किया गया उसके बाद सेन समाज द्वारा कैलाश प्रवीण सेन के नेतृत्व मे स्वागत किया गया साथ ही बस स्टैंड आरंग में हनुमान मंदिर मे पूजा अर्चना किया गया। मोदी जी के जन्म दिन के उपलक्ष मे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया गया।मंचीय कार्यक्रम में नागरिक अभिनंदन किया गया जिसमें आरंग नगर के विभिन्न नागरिक संगठनों के द्वारा एवं भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के साथ गज माला एवं कमल के फूल से भव्य स्वागल किए।

    नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आरंग में जो विकास दिख रहा है वह नवीन मारकंडे के कार्यकाल में ही संभव हो पाया और उनको प्रदेश महामंत्री बनने पर बधाई दी।नवीन मारकंडे ने अपने उद्बोधन मे भाजपा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि छोटे से कार्यकर्ता को बड़ा दायित्व प्रदान करता है और उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आरंग में जलावर्धन योजना के तहत घर घर तक पानी पहुंचाया, आरंग में गौरव पथ बनाए, इनडोर और आउटडोर स्टेडियम, अनुविभागीय कार्यालय, पीजी कॉलेज, अंबेडकर भवन, ए एच पी आवास जैसे प्रमुख विकास कार्यो की नींव रखी थी जो कि भाजपा में ही संभव है मोदी जी के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का अवलोकन किए तत्पश्चात बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। नवीन विश्राम गृह में बैठकर संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आरंग के विकास के लिए पत्रकारों से चर्चा की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन, मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, जिला पंचायत सदस्य तारणि दीपक चंद्राकर मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, रिंकू चंद्राकर, सुशील जलक्षत्री तुषार भार्गव, खूबचंद साहू, खिलेश धुरंधर, मंडल महामंत्री अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, चंद्रशेखर साहू, जनपद सभापति लोकेश साहू, पूर्व जप सदस्य किशोर साहू, अविनाश विक्की साहू, सरपंच राहुल प्रजापति ओमप्रकाश लोधी, चंद्रशेखर साहू, वेद प्रकाश देवांगन, दिलीप जलक्षत्री, पंकज शुक्ला, सूरज शर्मा, प्रदीप चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, तिलक साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष देवा साहू एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष श्याम नारंग के द्वारा किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026131 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.