पूर्व सांसद और विधायक सुनील सोनी पहुचे आरंग-जनप्रतिनिधियो और कार्यकर्ताओं ने की भेट-इन विषयो पर हुई चर्चा…

आरंग। पूर्व सांसद और विधायक सुनील सोनी का महासमुन्द प्रवास के दौरान आरंग पहुचने पर नये विश्राम गृह में स्थानीय जन प्रतिनिधियो और बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओ और जनप्रतिंनिधियो से भेट के दौरान नगर विकास के सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा विकास को लेकर आवश्यक टिप्स भी दिए।तथा सत्ता और संगठन में सामंजस्य बना कर काम करने की सलाह दी।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, उपाध्यक्ष हिरामन कोसले, पार्षद गण पुष्कर साहू, संतोष लोधी, गोलू काड़रा,नरेंद्र लोधी, पार्षद प्रतिनिधि तोषण साहू, खिलेश धुरंधर, राकेश सोनकर , बीजेपी मंडल महामन्त्री अशोक चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, राजेंद्र वर्मा, दिनेश चंद्राकर, सूरज शर्मा, सुशील जलक्षत्री, खूबचंद साहू, भाजयुमो अध्यक्ष वेद प्रकाश देवांगन, यशपाल लोधी, चमन सिन्हा, तुलाराम साहू,दिलीप जलक्षत्री सहित बीजेपी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


