Blog

बस स्टेंड व्यावसायिक परिसर निर्माण को लेकर शिवसैनिको ने सी एम ओ को सौंपा ज्ञापन-पढ़िए क्या है इनकी मांगे…

बस स्टेंड व्यावसायिक परिसर निर्माण को लेकर शिवसैनिको ने सी एम ओ को सौंपा ज्ञापन-पढ़िए क्या है इनकी मांगे…

आरंग।बस स्टेंड व्यावसायिक परिसर निर्माण को लेकर शिवसैनिको ने सी एम ओ को आज ज्ञापन सौंपा है।शिवसेना जिला ग्रामीण अध्यक्ष पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बस स्टेंड व्यावसायिक परिसर के नव निर्माण हेतु 6 करोड़ 69 लाख का वर्क आर्डर राधेश्याम अग्रवाल रायपुर को वर्ष 2023 में किया गया था। वर्क आर्डर में 18 माह में कार्य पूर्ण करने का ऑर्डर किया गया था। उक्त ठेकेदार को वर्क आर्डर के पश्चात 35 लाख 82 हजार रुपए भुगतान भी कर दिया गया है ।राशि भुक्तान पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर शिव सेना ने सवाल उठाते हुए शिव सैनिकों ने मांग कि है उक्त ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर राशि की रिकवरी की जाए एवं नए सिरे से निविदा बुलाकर तत्काल कार्य प्रारंभ किया जाए तथा स्थल परिवर्तन न कर उसी जगह पर बस स्टेंड व्यावसायिक परिसर बनाया जाए। ज्ञापन देने वालों में शिवसेना के जिला उपाध्यक्ष केशव वैष्णव , व्यास सोनकर, टेकराम देवांगन, उजाला धीवर, कमलेश निर्मलकर , भुवनेश्वर लोधी कोमल यादव तेज निर्मलकर व अधिक संख्या में शिव सैनिक उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button