प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार”-विशेष स्वास्थ्य अभियान जारी..

आरंग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विशेष स्वास्थ्य अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा परिवार की समृद्धि सुनिश्चित करना है।अभियान के अंतर्गत आज पीएचसी चदखुरी, आम समोदा, आम पारागांव, आम रीवा एवं आम गुल्लू आम चिरभट्टी, आम सिवनी में शिविर आयोजित किए गए।महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य जाँच, परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।उपस्थित महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण हेतु शपथ लिया।टीबी मरीजों को रायपुर बॉटलिंग फैक्ट्री की ओर से फूड बास्केट प्रदान किए गए।शिविर में प्रदान की जाने वाली मुख्य सेवाएं इस प्रकार है-स्वास्थ्य जांच: उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी, सिकलसेल रोग की जांच।
स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवाएं: स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य और दंत विशेषज्ञ सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। मातृ एवं शिशु देखभाल: गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (ANC), पोषण परामर्श और बच्चों का टीकाकरण। जागरूकता और परामर्श: महिला स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।आँखों की सामान्य जाँच, नेत्ररोगों की जानकारी, बचाव,व सुरक्षा, स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क चश्मा वितरण किया जाना है।
चंदखुरी का विशेष कार्यक्रम (18 सितम्बर 2025) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चंदखुरी में आयोजित कार्यक्रम में फील्ड स्टाफ, पीएचसी स्टाफ, चंदखुरी की सभी मितानिन, डीआरपी एवं एमटी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर विशेष रूप से बीएमओ डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत तथा जनप्रतिनिधि श्री कृष्णा वर्मा, श्रीमती ललिता वर्मा, शोभाराम यादव, प्रतिक बैस उपस्थित रहे.। ग्राम गुल्लू में गुल्लू के सरपंच एवं भाजपा प्रतिनिधि, ग्राम रीवा में जनप्रतिनिधि तथा सरपंच महेश साहू की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और सशक्त बनाया।
विनोद गुप्ता-आरंग



