Blog

सेवा पखवाड़ा-भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला सम्पन्न-विभिन्न कार्यक्रमो की तैयारी पर हुई चर्चा

सेवा पखवाड़ा-भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला सम्पन्न-विभिन्न कार्यक्रमो की तैयारी पर हुई चर्चा

आरंग! भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल द्वारा 12 सितंबर 2025 को आरंग में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमो को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।जिसमे भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से यह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रारंभ होगा जो कि 02 अक्टूबर तक चलेगा। ‘सेवा परमो धर्मः’ के मूल मंत्र पर मोदी जी के जन्मदिन को मनाया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम मंडल के साथ साथ बूथ स्तर पर भी होंगे। 17 सितंबर से विविध स्थानों पर स्वच्छता अभियान 18 सितंबर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर , प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी, प्रबुद्धजन सम्मेलन, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। 25 सितंबर को दीनदयाल जयंती पर गोष्ठी और माल्यार्पण के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम होगा। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी में मोदी विकास मैराथन का आयोजन भी होगा। इसके अलावा दिव्यांगजन एवं विशिष्टजनों का सम्मान, डाक्यूमेंट्री फ़िल्म प्रदर्शनी, लोकल फार वोकल का प्रचार प्रसार व सांसद खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 02 अक्टूबर को गांधी जी की जयंती व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती भी मनाया जावेगा। नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने सेवा पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने नेताओ का जन्मदिवस जन कल्याण हेतु सेवा के रुप में मनाता है। जन सेवा और राष्ट्र सेवा ही भाजपा का मूल मंत्र है सेवा पखवाड़ा इसी उद्देश्य से जन जन तक पहुचाने का माध्यम है। इस कार्यशाला में वरिष्ठ नेता कृष्णकुमार भारद्वाज , सालिक राम साहू, जिला मंत्री राजेन्द्र वर्मा ,भाजपा आरंग मंडल महामंत्री द्वय अशोक चंद्राकर , राकेश सोनकर , जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, मुरली चंद्राकर, लीला ध्रुव,गणेश साहू,चम्मन साहू, लल्ला साहनी, बेदराम खूंटे , सनद साहू, मंडल मंत्री दौलत साहू, आनंदमूर्ति अग्रवाल, दिलीप जलक्षत्री, गोविंद साहू, ,महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमिनी साहू ,कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश देवांगन, मीडिया प्रभारी सतीश मानु जलक्षत्री, जन्नू लोधी,मनोज तम्बोली, रितेश साहू, सतीश सोनकर, पूनमचंद साहू, सूर्यप्रकाश चेलक, बसंती चंद्राकर, मोंगरा,बसंती साहू, भोजराम निषाद, रत्थु लाल साहू, ओमप्रकाश लोधी ,नंदकुमार ढीढी , ललित चंद्राकर, त्रिभुवन यादव,कोमन नारायण साहू, सहित मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button