Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में छग के मुख्यमंत्री का नाम शामिल-जनपद अध्यक्ष तथा जनपद सदस्यों ने दी बधाई
    Blog

    देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में छग के मुख्यमंत्री का नाम शामिल-जनपद अध्यक्ष तथा जनपद सदस्यों ने दी बधाई

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 31, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में छग के मुख्यमंत्री का नाम शामिल-जनपद अध्यक्ष तथा जनपद सदस्यों ने दी बधाई

    Oplus_131072

    आरंग। सी वोटर की सर्वे में देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नाम शामिल होने पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनहितैषी निर्णयों, पारदर्शी कार्यप्रणाली और संवेदनशील नेतृत्व को सम्मानित करते हुए यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बना है।जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है जो जनता के विश्वास, सरकार की ईमानदार नीयत, विकास के संकल्प और जनसेवा की निरंतर यात्रा का सजीव प्रमाण है।जनपद सदस्य पद्मिनी साहू ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह सम्मान हर छत्तीसगढ़वासी का सम्मान है। उन्होंने जिस तरह से किसानों को समय पर धान का उचित समर्थन मूल्य उपलब्ध कराया, गरीबों के लिए गोधन न्याय योजना और पक्का मकान दिलाने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना को गति दी, वह वास्तव में काबिले तारीफ है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना तथा ग्रामीण अंचलों तक सड़क और बिजली की सुविधा पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रही है। यही कारण है कि आज वे जनता के दिलों में सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में जगह बना पाए हैं।वहीं जनपद सदस्य प्रीतम कुमार साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “यह उपलब्धि प्रदेश की जनता के विश्वास और समर्थन की ताकत को दर्शाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और समूहों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है। युवाओं के लिए रोजगार मिशन और कौशल विकास कार्यक्रम ने हजारों परिवारों को नई दिशा दी है। किसानों को समय पर बीज, खाद और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्होंने उनकी आय दोगुनी करने का संकल्प साकार किया है।प्रदेश के
    जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के और अधिक विकास की उम्मीद जताई है।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता कृष्णा वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग और मातृत्व सुरक्षा योजनाओं ने महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया है। यह उपलब्धि महिलाओं के सम्मान और विकास की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करती है। हम सभी महिला कार्यकर्ता इस गौरवमयी क्षण पर गदगद हैं।जनपद पंचायत आरंग की सभापति श्रीमती कृष्णा महेश साहू का उद्बोधन सभापति ने कहा कि “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की लोकप्रियता उनकी जनता से सीधी जुड़ाव की राजनीति का परिणाम है। ग्रामीण अंचलों में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर उनका विशेष ध्यान रहा है। युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना उनके दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण है। हमें गर्व है कि छत्तीसगढ़ का नेतृत्व देश में एक उदाहरण बन रहा है।प्रदेश के साथ साथ आरंग क्षेत्र से मिल रही शुभकामनाओं और बधाइयों ने यह साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नेतृत्व छत्तीसगढ़ को नई ऊँचाइयों की ओर ले जा रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026170 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.