Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में 71 किलोमीटर की सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा का भव्य समापन-आरंग से गूंजा बोल बम और ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश

    August 25, 2026

    तहसील साहू समाज ने किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत-पुष्पवर्षा कर बढ़ाया उत्साह

    August 25, 2026

    खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत-आरंग थाना क्षेत्र की घटना-पुलिस घटना स्थल के लिए हुई रवाना…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं बनाने पर जारी किया गया नोटिस, 3623 भवन मालिकों की सुरक्षा निधि जब्त करने की चेतावनी
    Blog

    रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं बनाने पर जारी किया गया नोटिस, 3623 भवन मालिकों की सुरक्षा निधि जब्त करने की चेतावनी

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 29, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में गिरते भू-जल स्तर को रोकने और वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने कठोर कदम उठाया है। इसके तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण नहीं कराने वाले 3623 भवन मालिकों को निगम ने नोटिस जारी किया है।

    भवन शाखा की ओर से इन सभी मालिकों को तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने को कहा गया है। यदि जवाब नहीं मिला तो भवन अनुमति के समय जमा की गई सुरक्षा निधि (एफडीआर) जब्त कर ली जाएगी। इतना ही नहीं, शासन के निर्देश के अनुसार प्रति 100 वर्ग मीटर पर 1000 रुपये का वार्षिक जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह जुर्माना तब तक वसूला जाएगा जब तक मालिक अपने भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कर उसका प्रमाण निगम को नहीं दे देते।

    निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि वर्षा जल संचय ही गिरते जल स्तर को संतुलित करने का सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने साफ कहा कि 2018 से 2022 तक जिन भवन मालिकों ने 1500 वर्ग फीट से अधिक जमीन पर निर्माण की अनुमति ली थी, उन्हें वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से करना होगा।

    राज्य शासन ने पहले ही सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि 1500 वर्गफीट से अधिक भूखंडों पर भवन निर्माण की अनुमति तभी दी जाएगी जब मालिक 110 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से सुरक्षा निधि जमा करेंगे। यदि सिस्टम का निर्माण कर इसकी सूचना दी जाती है तो यह निधि वापस कर दी जाती है। लेकिन हजारों लोग इस नियम की अनदेखी कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में 71 किलोमीटर की सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा का भव्य समापन-आरंग से गूंजा बोल बम और ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश

    August 25, 2026

    तहसील साहू समाज ने किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत-पुष्पवर्षा कर बढ़ाया उत्साह

    August 25, 2026

    खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत-आरंग थाना क्षेत्र की घटना-पुलिस घटना स्थल के लिए हुई रवाना…

    August 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में 71 किलोमीटर की सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा का भव्य समापन-आरंग से गूंजा बोल बम और ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश

    Vinod GuptaAugust 25, 202627 Views

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में 71 किलोमीटर की सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.