Blog

गणेशोत्सव-श्री विघ्नहर्ता परिवार ने शुरू की गऊ माता की सेवा-10 दिनो तक किया जायेगा चारा दान-आज करेंगे सामुहीक रक्तदान

गणेशोत्सव-श्री विघ्नहर्ता परिवार ने शुरू की गऊ माता की सेवा-10 दिनो तक किया जायेगा चारा दान-आज करेंगे सामुहीक रक्तदान

आरंग। सेवा को समर्पित गणेशोत्सव मे अपने कार्यो से नगर मे अलग पहचान बनाने वाली गणेशोत्सव समिति श्री विघ्नहर्ता परिवार के सदस्यो ने आज गौ वंशो को गुङदाना चोकर भोज खिलाना प्रारंभ किया है जो निरंतर 10 दिवस तक चलेगा। समिति के सदस्यो ने यह भी बताया की गऊ माता की सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेडियम बेल्ट भी बनवाया जा रहा है जिसे जल्द से जल्द रोड में घूमने वाले निराश्रित गौ वंशो को दूर्घटना से बचाव हेतु लगाया जायेगा। आज तृतीय दिवस सेवा को समर्पित श्री विघ्नहर्ता परिवार गणेशोत्सव समिति के सभी सदस्य दिल के आपरेशन हेतु इलाज करवा रहे बच्चो के इलाज हेतु सामुहीक रक्तदान कर समाजिक सहयोग की एक नई मिशाल पेश करेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button