Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत, पुलिस ने दर्ज की FIR
    Blog

    झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत, पुलिस ने दर्ज की FIR

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 27, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत, गरियाबंद पुलिस ने दर्ज की FIR

    गरियाबंद।
    जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पेंड्रा में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम पुरुषोत्तम ध्रुव (45 वर्ष) बताया जा रहा है, जिसे लंबे समय से पाइल्स की समस्या थी।

    जानकारी के अनुसार, मृतक ने इलाज के लिए देवभोग ब्लॉक के अमलीपदर निवासी संजू राजपूत और ओडिशा बॉर्डर के कोमना गांव निवासी बबलू टांडी नामक दो झोलाछाप डॉक्टरों से संपर्क किया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने बाकायदा 30 हजार रुपये में इलाज का ठेका लिया था। दो बार आकर उन्होंने इलाज किया और हर बार 10-10 हजार रुपये वसूले।

    शनिवार को जब दोनों तीसरी बार इलाज के लिए पहुंचे तो इलाज के बाद पुरुषोत्तम की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि इस पर झोलाछाप डॉक्टरों ने परिवार को यह कहकर टाल दिया कि “दवा असर कर रही है, मरीज को सोने दो।” इतना कहकर दोनों पैसे लिए बिना ही मौके से निकल गए।

    कुछ देर बाद मृतक की बेटी लालिमा जब कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि पिता तड़प रहे हैं। घर में हड़कंप मच गया। बेटा डॉक्टरों के पीछे भागा लेकिन वे फरार हो चुके थे। परिजनों ने तत्काल पुरुषोत्तम को गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इलाज के दौरान हुए जख्म ही मौत का कारण पाए गए।
    जिला अस्पताल के डॉक्टर हरीश चौहान ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि इलाज के दौरान हुए गंभीर जख्म ही मौत का मुख्य कारण हैं।

    इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो किसी और की जिंदगी भी ऐसे ही खतरे में पड़ सकती है।

    पुलिस कार्रवाई
    एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब दोनों झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 105 और 3(5) के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    Vinod GuptaMay 30, 2026

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.