कल 13 अगस्त को आरंग में विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा…..

आरंग।भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल के तत्वाधान में आजादी के महोत्सव कल 13 अगस्त को उत्साह के साथ मनाया जायेगा।आजादी के महोत्सव के रूप में कल 13 अगस्त को सुबह 10.30 बजे आरंग के कर्मा माता चौक से विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।बीजेपी आरंग मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश, जिला संगठन के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।इस यात्रा का नेतृत्व गुरु खुशवंत साहेब करेंगे।इस यात्रा में श्याम नारंग, ध्रुव कुमार मिर्धा, डॉ संदीप जैन श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू भी शामिल होंगे। उन्होंने तिरंगा यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एकत्रीकरण मां कर्मा माता चौंक आरंग में होगा। यही से तिरंगा यात्रा की शुरु होगी जो इंदिरा चौंक, हरदेव लाल बाबा चौंक होते हुए बस स्टैंड पहुचेगा। यही यात्रा का समापन होगा। इस तिरंगा यात्रा को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे है। तिरंगा यात्रा में बीजेपी के भाजयुमो महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ नागरिक गण शामिल होंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग


