Blog

विश्व स्तनपान सप्ताह 2025- स्तनपान जितना ही शिशु के लिए आवश्यक है उतना ही मन के लिए भी है आवश्यक

विश्व स्तनपान सप्ताह 2025- स्तनपान जितना ही शिशु के लिए आवश्यक है उतना ही मन के लिए भी है आवश्यक

आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में भारत विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के तहत स्तनपान जागरूकता के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. जोगलेकर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संध्या सिंह एवं डॉ. चंद्रशेखर राव (सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र आरंग ) उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री रीना ध्रुव (क्रीड़ा अधिकारी) एवं श्रीमती सुरभि गुप्ता (वाणिज्य विभाग) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सहा. प्राध्यापक डॉ साधना दीक्षित एवं सहा. प्राध्यापक श्रीमती विभा सत्पथी उपस्थित थे। हमारे मुख्य वक्ता ने हमें स्तनपान के बारे में जागरूक किया और बताया कि जितना ही शिशु के लिए आवश्यक है उतना ही मन के लिए भी आवश्यक है।बीमारियों से बच सकते हैं। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button