Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»Crime News: दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस पर भी हुआ पथराव
    छत्तीसगढ़

    Crime News: दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस पर भी हुआ पथराव

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलौदाबाजार।  कसडोल थाना क्षेत्र के झबड़ी गांव में पुरानी रंजिश ने रविवार रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

    कसडोल थाना क्षेत्र के झबड़ी और मडकड़ा गांव के गुटों में बीते दिनों हुए विवाद ने बीती रात हिंसक रूप ले लिया। झबड़ी निवासी नानू उर्फ त्रिलोकचंद कौशिक और मडकड़ा गांव के लकी केवट, अजय केवट के बीच पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से विवाद और गहराता गया।

    रविवार शाम जब मृतक नानू और उसका साथी हेमचंद्र मडकड़ा गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। नानू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमचंद्र गंभीर रूप से घायल है और रायपुर रेफर किया गया है।

    गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर
    वारदात के बाद जब पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने मडकड़ा गांव पहुंची, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और चौराहे पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख एएसपी अभिषेक सिंह, एसडीएम और कसडोल एसडीओपी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पथराव से अधिकारियों के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने अजय केवट और लकी केवट को गिरफ्तार कर कसडोल थाना लाया। फिलहाल गांव में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    Vinod GuptaJune 29, 202683 Views

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ.…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.