बोलबम कांवरियों की सेवा में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जगह-जगह हुआ स्वागत और जलपान

महासमुंद |
26 जुलाई को श्वेतगंगा बम्हनी से जल लेकर गंधेश्वर महादेव, सिरपुर की ओर रवाना हुए बोलबम कांवरियों का महासमुंद जिले में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालु कांवरियों के लिए जलपान, स्वल्पाहार और भक्ति गीतों से सजे पंडाल लगाए गए।
सेवा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका और नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्वेतगंगा बम्हनी से लेकर महासमुंद के शारदा मंदिर तक विभिन्न स्थानों पर स्टाल और सेवा केंद्र स्थापित किए गए, जहां भक्तिमय वातावरण में कांवरियों को मिष्ठान, फल व पेयजल वितरित किया गया।
इस सेवा में मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र (राजू) चंद्राकर, महामंत्री मीना वर्मा, आनंद साहू, पंकज चंद्राकर सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। भजन-कीर्तन और सेवा कार्य से पूरा माहौल शिवमय बना रहा।