फिट इण्डिया और स्वास्थ जीवन शैली का संदेश देने विधायक गुरु खुशवंत ने चलाया साइकिल-किया नगर भ्रमण-उन्होंने क्या कहा देखिये वीडियो..

आरंग। “Sunday on Cycling” के तहत आज आरंग में विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने स्थानीय विद्यालयीन छात्रो, जनप्रतिनिधियो तथा बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल से नगर भ्रमण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इण्डिया के आव्हान के तहत स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इण्डिया के आव्हान के तहत प्रत्येक रविवार को साइकिल चला कर शरीर को फीट रखने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने एक कहावत तन चंगा तो मन चंगा का जिक्र करते हुए कहा कि साइकिल चलाने से तन के साथ साथ मन भी स्वास्थ रहता है और हम अधिक एकाग्रता के साथ काम कर सकते है।
उन्होंने नागरिको से अपील करते हुए कहा कि अपने व्यस्ततम जिंदगी में कम से कम रविवार को आधा घंटा साइकिल चला कर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करे यह स्वास्थ के साथ साथ पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। क्योंकि साइकिल चलाना केवल एक व्यायाम नहीं है बल्कि पर्यावरण को बचाने का,शरीर को स्वस्थ रखने का और समाज को जागरूक करने का एक संदेश है।

स्थानीय हाई स्कूल मैदान से विधायक गुरु खुशवंत ने स्कूली बच्चों जनप्रतिनिधियो तथा बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल से नगर भ्रमण के लिए निकले जो बस स्टैंड, इंदिरा चौक, शीतला पारा, कलई चौक, कालेज चौक होते हुए विधायक कार्यलय नेता जी चौक पहुचे थे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा,जनपद उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, समस्त पार्षद तथा जनपद सदस्य,बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू महामन्त्री अशोक चंद्राकर सहित बीजेपी के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


